लकड़ी टाल की सरकारी भूमि से वाहन संचालन की उठी मांग, यातायात सुचारु होने के साथ जाम से भी मिलेगी निजात

[object Promise]

गरमपानी : अल्मोडा़ हल्द्वानी हाईवे पर खैरना बाजार क्षेत्र में जाम के निस्तारण को आसपास के गांवो के टैक्सी वाहनों कि पार्किंग लकड़ी टाल पर स्थानांतरित किए जाने की मांग जोर पकड़ने लगी है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि यदि व्यवस्था दुरुस्त की गई तो काफी हद तक बाजार क्षेत्र को जाम से निजात मिल सकेगी।

अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर खैरना बाजार जाम की चपेट में है। सुबह से शाम तक कई बार जाम लगने से बाजार क्षेत्र में वाहनों की कतार लग जाती है। व्यापारियों के साथ ही पैदल आवाजाही करने वाले राहगीरों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।  स्कूली बच्चों पर दुर्घटना का खतरा मंडराता रहता है। कई बार जाम में आपातकालीन वाहन एंबुलेंस आदि भी फंस जाते हैं। जिससे मरीजों को भी परेशानी उठानी पड़ती है। क्षेत्रवासियों ने सीम, सिल्टोना, बारगल, कफुल्टा, सिमराड़, बजेडी़ आदि गांवों को जाने वाले वाहनों की पार्किंग लकड़ी टाल के समीप स्थित सरकारी भूमि पर स्थानांतरित किए जाने की मांग उठाई है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि यदि  के वाहन लकडी़ टाल के समीप सरकारी भूमि से संचालित होंगे तो काफी हद तक चौराहे पर वाहनों का दबाव कम हो जाएगा साथ ही बार बार लगने वाले जाम से भी निजात मिल सकेगी। क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से भी इस मामले में ठोस कदम उठाए जाने की मांग की है।

लकड़ी टाल को किया जाए संगम पर स्थापित

लकड़ी टाल को उत्तरवाहिनी शिप्रा व कोसी नदी के संगम तट पर स्थानांतरित करने को भी क्षेत्रवासी लांमबद होने लगे है। क्षेत्रवासी का कहना है कि आसपास के गांव के लोग शवदाह को खैरना स्थित संगम पर पहुंचते हैं पर संगम से लकडी टाल काफि दूर है। टाल से लकड़ी वाहन के माध्यम से संगम तक पहुंचाई जाती है जिससे पैसे की भी बर्बादी होती है साथ ही परेशानी भी उठानी पड़ती है। यदि टाल को शवदाह स्थल के निकट ही स्थानांतरित कर दिया जाए तो लोगों को सहूलियत होगी। व्यापारी नेता बिशन जंतवाल, पूरन लाल साह, महिपाल सिंह बिष्ट, दिनेश बिष्ट, गजेंद्र सिंह नेगी, प्रताप सिंह गौणी आदि ने टाल को संगम के समीप ही स्थापित की जाने की पुरजोर मांग उठाई है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *