कांग्रेस नेता हर्ष महाजन ने थामा बीजेपी का दामन, कांग्रेस को बताया अर्थहीन, राहुल पर बरसे

राजनीति– राजनीतिक दल कांग्रेस में उथल पुथल जारी है। आय दिन कांग्रेस नेता बीजेपी का दामन थामते दिखाई देते हैं। नेताओ की पलटखोरी की नीति कांग्रेस के राजनीतिक करियर को काफी प्रभावित कर रही है और इससे जनता के मध्य कांग्रेस की छवि बिगड़ रही है।

वही अब नेता की पटल बाजी का नया मामला हिमाचल प्रदेश से सामने आया है। प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष हर्ष महाजन ने कांग्रेस को अलविदा कह दिया है और अब वह बीजेपी परिवार का हिस्सा बन गए हैं। उन्होंने केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल और भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े की मौजूदगी में बीजेपी का दामन थामा है।
बीजेपी से हाथ मिलाने के बाद हर्ष ने कांग्रेस पर हमला बोल दिया और उन्हें कांग्रेस की नीतियां चुभने सी लगी। हर्ष बोले अब कांग्रेस में दम नही बचा है पार्टी अंदर से खोखली हो गई है। अब कांग्रेस के पास दिशा नहीं है वह सब चलती जा रही है बिना उद्देश्य के। 
उन्होंने आगे कहा, अगर हम हिमाचल प्रदेश की बात करे तो जब तक वीरभद्र सिंह थे तब सब बढिया चल रहा था। कांग्रेस उम्दा रणनीति के साथ आगे बढ़ रही थी। लेकिन अब कांग्रेस के पास अच्छी रणनीति नही है। जनता के बीच जो घोषणा पत्र प्रस्तुत किये जाते हैं। उनमें झूठ परोसा जाता है। कांग्रेस के पास अब वास्तव में कुछ नहीं है।
वह आगे राहुल पर बरसे, राहुल गांधी जो पार्टी को मजबूत बनाने का दावा कर रहे हैं। लेकिन जबसे उन्होंने पार्टी की बागडोर संभाली है पार्टी स्वाहा हो गई है। पार्टी में अब कुछ नही बचा है। पार्टी साफ हो गई है और पार्टी के नेताओ का मनोबल टूट गया है। एक ओर वह भारत जोड़ो की बात करते हैं लेकिन वह पार्टी को नही जोड़ पा रहे हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *