मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट, यूपी में कड़ाके की ठंड जारी रहेगी ?

मौसम विभाग के अनुसार ठंड का एक और दौर फिर से शुरू होने वाला है. अगले 4-5 दिनों तक कड़ाके की ठंड जारी रहेगी. यूपी के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है. वहीं, कई जिलों में तापमान 3 डिग्री तक जा सकता है. गौरतलब है कि बर्फीली हवाएं सर्दी बढ़ा रही हैं. उत्तर-पश्चिमी हवाओं का असर तेज हो गया है. पहाड़ों की बर्फीली हवाएं चार से पांच किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से मैदानी इलाकों में अपना असर दिखा रही हैं.

इससे शीतलहर के साथ ही रात में पारा कम होने लगा है और सुबह के समय नदियों के आसपास घना कोहरा छाया रहता है. 31 जनवरी, 2022 तक कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना है. इसके कारण ठंड अपने चरम पर होगी जिसके परिणामस्वरूप लखनऊ, कानपुर, प्रयागराज, वाराणसी, आगरा, मेरठ और पश्चिमी भाग जैसे जिलों में कोहरे (Fog) और शीतलहर (Cold Wave) का प्रकोप जारी रहेगा. हालांकि, आसमान दोपहर के समय साफ रहेगा, लेकिन तापमान में करीब पांच डिग्री की गिरावट दर्ज की जा सकती है. मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि 2 फरवरी तक यूपी समेत दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और उत्तर भारत के राज्यों में बारिश की संभावना नहीं है .

मौसम विभाग के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज का न्यूनतम तापमान 6 डिग्री और अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. वहीं, भोपाल में 29 जनवरी का न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है. इसके अलावा, चंडीगढ़ में पारा 8 डिग्री तक गिर सकता है. वहीं, मैक्सिमम टेम्प्रेचर के 19 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. आसमान साफ रहेगा. उत्तराखंड के देहरादून की बात करें तो यहां का न्यूनतम तापमान 7 डिग्री और अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. सुबह और शाम कोहरा छाया रहेगा.  

राज्य में बीते सप्ताह से कड़ाके की ठंड पड रही है. तापमान में भारी गिरावट आने के साथ शीतलहर (Cold wave) बढ़ने की संभावना है. मौसम विभाग (IMD) के पूर्वानुमान के मुताबिक, पुणे, धुलिया, जलगांव, अहमदनगर, नासिक तथा मराठवाडा के औरंगाबाद, जालना और बीड में अधिक ठंड बढ़ सकती है.

मौसम विभाग के अनुसार, जम्मू में आज का न्यूनतम तापमान 5 डिग्री और अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. लेह का मिनिमम टेम्प्रेचर माइनस 17 डिग्री और मैक्सिमम टेम्प्रेचर माइनस दो डिग्री सेल्सियस रह सकता है. आसमान साफ रहेगा. लखनऊ की बात करें तो यहां भी ठंड जारी रहेगी. आज का न्यूनतम तापमान 8 डिग्री और अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस तक जा सतका है. इसके अलावा, शिमला में आज का मिनिमम टेम्प्रेचर 4 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. मैक्सिमम टेम्प्रेचर के 14 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है.  

 

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *