नई दिल्ली। दिल्ली की मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुरु नानक देव के 550वें प्रकाश पर्व के मौके पर 11 और 12 नवंबर को ऑड-ईवन नियमों में छूट दी गई है। इन दो दिनों में दिल्ली में उत्सव जैसा माहौल बना हुआ है। इसी को ध्यान में रखकर दिल्ली सरकार ने यह निर्णय लिया है।
आपको बताते जाए कि इससे पहले दिल्ली के सिख समुदाय ने गुरुपर्व और नगर कीर्तन के दौरान 11 और 12 नवंबर को ऑड-ईवन में छूट देने का आग्रह किया था। दिल्ली सरकार ने इस मांग पर गंभीरता से विचार किया और फैसला लिया है।
उल्लेखनीय है कि गुरु नानक देव जी के जन्म के 550 साल होने पर दिल्ली में बड़े आयोजन होने हैं। दिल्ली-एनसीआर में रहे रहे सिख समुदाय के लोगों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़े, इसके मद्देनजर तिलक नगर के विधायक जरनैल सिंह के नेतृत्व में सिख प्रतिनिधिमंडल ने परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत से मिलकर अपनी मांग रखी थी। इस मांग पर विचार करते हुए दिल्ली सरकार ने ऑड-ईवन नियम से दो दिन की छूट दे दी है। दिल्ली में प्रदूषण कम करने के लिए 4 नवंबर से शुरू हुआ ऑड-ईवन नियम 15 नवंबर तक चलेगा। रविवार को इस नियम से छूट दी जाती है। नियम का उल्लंघन करने पर सभी पर 4 हजार रुपए का जुर्माना लगाया जा रहा है।
Leave a Reply