MAHARASHTRA :कांग्रेस-NCP पर कसा PM मोदी ने तंज, पड़ौसी देश जैसी इनकी सोच

[object Promise]

मुंबई। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि हम सभी आने वाले 5 वर्षों के लिए देवेंद्र फडणवीस जी की अगुवाई में महायुति सरकार के लिए एक बार फिर आप सबका आशीर्वाद लेने आए हैं। साथ ही आपने लोकसभा चुनाव में हमें जो आशीर्वाद दिया उसके लिए भी आभार जताने आए हैं। यह बात प्रधानमंत्री मोदी ने आज महाराष्ट्र के जलगांव में जनसभा को संबोधित करते हुए कही। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि अब नए भारत का नया जोश, दुनिया को भी दिखने लगा है। आज दुनिया में नए भारत का जो जलवा है ,उसके पीछे सिर्फ और सिर्फ मेरे 130 करोड़ देशवासी हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि बीते कुछ महीनों में कांग्रेस-एनसीपी के नेताओं के बयान देख लीजिए। जम्मू-कश्मीर को लेकर जो पूरा देश सोचता है, उससे एकदम उल्टा इनकी सोच दिखती है। इनका तालमेल पड़ोसी देश के साथ मिलता जुलता है। आज मैं विरोधियों को चुनौती देता हूं कि आपमें अगर हिम्मत है तो इस चुनाव में भी और आने वाले चुनावों में भी अपने चुनावी घोषणा पत्र में ये ऐलान करें कि हम अनुच्छेद 370 को वापस लाएंगे। 5 अगस्त के निर्णय को हम बदल देंगे।
वर्ना ये घड़ियाली आंसू बहाना बंद करें।

5 अगस्त को लिया भाजपा- NDA सरकार ने एक अभूतपूर्व फैसला …
 

प्रधानमंत्री मोदी ने आगे कहा कि 5 अगस्त को आपकी भावना के अनुरूप भाजपा- NDA सरकार ने एक अभूतपूर्व फैसला लिया। जिसके बारे में सोचना तक पहले असंभव लगता था। जम्मू कश्मीर और लद्दाख सिर्फ जमीन का एक टुकड़ा नहीं है, वो मां भारती का शीष है, वहां का कण-कण भारत की शक्ति को मजबूत करता है। एक ऐसी स्थिति जिसमें जम्मू कश्मीर के गरीब की, बहन-बेटियों की, दलितों और शोषितों के विकास की संभावनाएं नहीं के बराबर थी।

प्रधानमंत्री माेदी ने कहा कि आज भारत की आवाज दुनिया की हर ताकत मजबूती से सुन रही हैं। दुनिया का हर देश आज भारत के साथ खड़ा हैं, हमारे साथ मिलकर आगे बढ़ने के लिए तैयार है। आज नया भारत ठान चुका है कि उसे अतीत के अनावश्यक बंधनों में बंधकर नहीं रहना है। आज नया भारत खुद के वर्तमान को मजबूत तक कर ही रहा है, खुद का भविष्य भी तय कर रहा है। बीते कुछ समय से हम लगातार चुनौतियों को चुनौती दे रहे हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *