अमीर होने के लिए बलि देने पर उतारू है इस युवक के रिश्तेदार, वजह ये है !!

[object Promise]

बाराबंकी। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में एक युवक के हाथ-पैर में 24 अंगुलियां होने के चलते उसकी जान पर पर बन आई है। वजह ये है कि एक तांत्रिक ने रिश्तेदारों को सलाह दी है कि वह उस लड़के का बलिदान करने पर धनी हो जाएंगे जिसके हाथ-पैर में 24 अंगुलियां है।

[object Promise]
युवक के हाथ-पैर में 24 अंगुलियां

रामनगर थाना क्षेत्र के गुर्री गांव के निवासी खुन्नीलाल का बेटा सुरेंद्र उर्फ शिवनंदन कक्षा 9 का छात्र है। सुरेंद्र ने रविवार को सीओ रामनगर को एक शिकायती पत्र सौंपा है। जिसमें लिखा है कि उसके हाथ-पैर में 24 अंगुलियां हैं।

जिसकी वजह से कुछ रिश्तेदारों उसकी बलि देने पर उतारू है। अब वो दोबारा कोशिश कर रहे हैं जिसके चलते वह डरा हुआ है। पिता का कहना है कि उन्होंने लड़के को स्कूल भेजना बंद कर दिया है। पिता ने पुलिस से मदद की गुहार लगाई है।

[object Promise]
युवक के हाथ-पैर में 24 अंगुलियां

बाराबंकी के सर्कल ऑफिसर उमाशंकर सिंह ने कहा कि उन्हें शिकायत मिली है और वो इस मामले की निष्पक्ष जांच करेंगे। साथ ही वह लड़के की पढ़ाई के लिए आर्थिक मदद भी करेंगे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *