अमेठी। दिनांक 10/11.01.2019 की रात्रि बैंक आफ बडौदा ग्रामीण बैंक भवन वारिसगंज में लगे चार बैटरा चोरी हो जाने के सम्बन्ध में वादी सत्य प्रकाश गुप्ता, शाखा प्रबंधक बैंक आफ बडौदा ग्रामीण बैंक, वारिसगंज की तहरीर पर थाना जगदीशपुर पर मु०अ०स० 7/19 धारा 379 भादवि पंजीकृत किया गया था | जिसके शीघ्र खुलासे हेतु प्रभारी पुलिस अधीक्षक श्री बी०सी०दूबे द्वारा कड़े निर्देश निर्गत किये गये थे | जिस क्रम में बीते शनिवार को उ०नि० ब्रिजभूषण पाठक मय हमराह चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति/वाहन, तलाश अभियुक्त कादूनाला की तरफ जा रहे थे कि मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि दिनांक 10/11.01.2019 को बैंक आफ बडौदा ग्रामीण बैंक वारिसगंज में चोरी हुए बैट्रो को बेचने हेतु चोरों द्वारा मैजिक गाड़ी पर ले जाया जा रहा है |
इस सूचना पर शिव मंदिर के सामने थौरी रोड पर चेकिंग करने लगे, कुछ देर बाद सफ़ेद रंग की टाटा मैजिक आई जिसे टार्च की रोशनी की मदद से रोका गया | मैजिक में बैठे व्यक्ति पुलिस वालों को देखकर भागने लगे कि घेर कर आवश्यक बल प्रयोग कर समय करीब 09:05 बजे रात्रि में तीन व्यक्तियों को पकड़ लिया गया एक व्यक्ति अँधेरे में भाग गया | पकड़े गये व्यक्तियों से नाम पूछने पर एक ने अपना नाम सूरज मौर्य, दूसरे ने सुनील दूबे तथा तीसरे ने विपिन तिवारी बताया |
भागने का कारण पूछने पर बताये कि हम लोग दिनांक 10/11.01.2019 को बैंक आफ बडौदा ग्रामीण बैंक वारिसगंज में बैटरा चोरी किये थे जिसे बेचने ले जा रहे हैं, जो गाड़ी में है | गाड़ी की तलाशी ली गयी तो 03 अदद बैटरा व 01 अदद सब्बल बरामद हुआ | भागे हुए व्यक्ति का नाम पूछा गया तो उसका नाम विजय दूबे बताया तथा यह भी बताया कि चौथा बैटरा उसी के पास है |
Leave a Reply