वसीम रिज़वी का बयान – मौतों के सौदागर हैं और इंसानियत के दुश्मन, ‘तबलीगी जमात’ लगे प्रतिबंध

[object Promise]

लखनऊ। दिल्ली (Delhi) के निजामुद्दीन इलाके (Nizamuddin) में तबलीगी जमात (Tablighi Jamat) के सैकड़ों लोगों के इकट्ठा होने और उनमें से कई लोगों में कोरोना पॉजिटिव (COVID-19 Positive) मिलने पर लगातार बयानबाजी जारी है। मामले में शिया वक्फ बोर्ड के चैयरमैन वसीम रिज़वी ने अपने एक बयान में तबलीगी जमात को मुसलमानों का एक खतरनाक समूह बता दिया है। उनका कहना है कि ये जमात पूरी दुनिया में इस्लाम के प्रचार के नाम पर मुस्लिम लड़कों को कट्टरपंथी बनाता है. वसीम रिजवी ने कहा कि इस संगठन को दुनिया के कट्टरपंथी और आतंकी मुल्ला चला रहे हैं। उन्होंने ये भी कहा कि इसका पैसा पूरी दुनिया से इसी काम के लिए इस्तेमाल किया जाता है।

वसीम रिजवी इतने पर ही नहीं रुके. उन्होंने इस संगठन पर आरोप लगाया कि ये इस्लाम का इस तरीके से प्रचार करते हैं कि वह यह समझें कि अगर अल्लाह की राह में अपनी कुर्बानी भी देनी पड़ जाए तो देने से पीछे न हटें. वसीम रिजवी के अनुसार, इस संगठन के लोग समझाते हैं कि दुनिया में अल्लाह को जो नहीं मानते हैं, जो कुरान शरीफ को नहीं मानते हैं, वह सब काफिर हैं और काफिर अल्लाह के दुश्मन हैं । रिजवी ने कहा कि वे इनसे किसी भी तरह का कारोबारी संबंध रखने की मनाही करते हैं।

वसीम रिजवी ने जमात पर लगाए गंभीर आरोप
वसीम रिजवी ने कहा कि यह संगठन नौजवान लड़कों को यहां तक समझाते हैं कि काफिरों को मारना सवाब है। उन्होंने कहा कि आप खुद देख सकते हैं कि पिछले 20 सालों में मुस्लिम नौजवान लड़कों में बहुत तब्दीलियां आई है। पहले चेहरे पर दाढ़ी और कुर्ता-पजामा वही लोग पहना करते थे, जो किसी मदरसे में पढ़ते थे या मदरसों में टीचर थे या मुल्ला मौलवी थे. लेकिन अब बहुत बड़ी संख्या में पढ़े-लिखे मुसलमान और नौजवान लड़के इस्लामिक दाढ़ी रख रहे हैं । उन्होंने देश में जमात पर प्रतिबंध लगाने की भी मांग की है।

UP CM ने दिए हैं सख्त आदेश
इस मामले में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने साफ तौर पर कहा है कि कि तबलीगी जमात में शामिल हुए प्रदेश में जहां-जहां विदेश से आए लोग हैं, उन लोगों पर कार्रवाई की जाए। उन्होंने अधिकारियों से इनकी सूचना नहीं देने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का निर्देश दिया है । जानकारी मिल रही है कि यूपी के कई जगहों पर विदेशी रुके थे, लेकिन इसकी जानकारी जिला प्रशासन को नहीं थी। सीएम ने तबलीगी जमात में शामिल होने वाले लोगों को चिन्हित कर उन्हें क्‍वारंटाइन करने के निर्देश दिए।

वीडियो संदेश में लगाए कई गंभीर आरोप
अपने वीडियो संदेश में भी वसीम रिजवी ने कहा कि तबलीगी जमात वो जमात है, जो आतंकियों के लिए सुसाइड बॉम्बर तैयार करती है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस जमात ने अपने यहां लोगों में कोरोना वायरस डेवलप कराकर हिंंदुस्तान भेजा।ताकि हिंदुस्तान में ज्यादा से ज्यादा मौतें कराई जा सकें। ये मौतों के सौदागर हैं और इंसानियत के दुश्मन हैं । इनके लिए मौत से कम कोई भी सजा निर्धारित नहीं की जानी चाहिए।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *