रिपोर्ट ज़ाहिद अली
पीलीभीत । उत्तर प्रदेश में प्रतिबंध के बावजूद लोग अपने खेतों में बचे अवशेष में आग लगाने से नहीं बच रहे हैं अपने खेतों में बचे अवशेष में आग लगा रहे हैं और इस तरह की घटनाओं से आए दिन दूसरे किसानों की फसल जलकर राख हो रही है,ऐसा ही एक ताजा मामला उत्तर प्रदेश के जिला पीलीभीत में तहसील अमरिया और थाना कोतवाली जहानाबाद क्षेत्र के ग्राम मिलक सरैंदा पट्टी से प्रकाश में आया है जिसमें उक्त गांव के ही निवासी एक दबंग व्यक्ति के द्वारा दिनाँक 22-05-19 को अपने खेत में बचे अवशेष में आग लगाने के कारण बराबर में दूसरे किसान के खेत में आग पहुंची जिस कारण उसके 12 बीघा खेत में खड़ा गन्ना जलकर नष्ट हो गया है।

जिसकी शिकायत लिखित रूप से पीड़ित किसान ने दिनाँक29-05-19 को थाना जहानाबाद में आकर की मगर पुलिस के द्वारा अभी तक कोई भी कार्यवाही नहीं की गई, जिसके कारण पीड़ित किसान रामपाल पुत्र चेतराम निवासी ग्राम मिलक सरेंदा पट्टी थाना जहानाबाद जनपद पीलीभीत ने मीडिया के सामने अपना दुखड़ा सुनाते हुए बताया कि मेरे गांव का ही निवासी मिडईलाल पुत्र राजाराम ने अपने खेतों में बच्चे अवशेष में आग लगाई मगर उसकी आग मेरे खेत में आ गई जिस वजह से मेरे 12 बीघा खेत मे लगा गन्ना जलकर नष्ट हो गया, जिसकी शिकायत मैंने लिखित रूप से थाना जहानाबाद में की मगर थाना जहानाबाद पुलिस के द्वारा कोई भी कार्यवाही नहीं की गई है।
खेतों में बचे अवशेष में आग लगाने पर प्रतिबंध के बावजूद लोग दबंगई के बल पर आग लगा देते हैं और इस तरह की घटनाएं हो जाती हैं तथा इन लोगों पर कोई भी कठोर कार्यवाही ना होने के कारण पीड़ित किसान न्याय पाने के लिए अधिकारियों के दर पर मारा मारा फिर रहा है मगर अधिकारियों के कानों पर जूं भी नहीं रेंगती है, हादसों और उनकी व्यथा को सुनने वाला कोई नहीं है। जब उक्त प्रकरण पर कोतवाली जहानाबाद पुलिस से जानकारी ली गई तो हल्का इंचार्ज ऋषि पाल ने बताया की प्रार्थना पत्र अभी नहीं मिला है मगर जब जानकारी की गई तो वह प्रार्थना पत्र हल्का के सिपाही अवनीश कुमार यादव के पास प्राप्त हुआ है प्रकरण पर जांच कराई जा रही है जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई कर मुकदमा पंजीकृत किया जाएगा।
Leave a Reply