कैल्शियम नहीं इस चीज की कमी से होते हैं नाखून सफेद

लाइफस्टाइल– हमने अक्सर देखा होगा कि किसी किसी के नाखून पर सफेद दाग होते हैं। हमें लगता है यह ऐसे ही नेचुरल है। लेकिन वास्तव में यह दाग इशारा करते हैं कि हमारे शरीर मे एक विशेष चीज की कमी हो गई है और हमें अभी सतर्क हो जाना चाहिए। नहीं तो इसका दुष्प्रभाव झेलना पड़ सकता है।
कई लोग यह भी कहते हैं कि नाखून पर सफेद दाग कैल्शियम की कमी के कारण पड़ते हैं। लेकिन वास्तव में यह सच नहीं है। क्योंकि नाखून पर सफेद दाग जिंक की कमी से पड़ते हैं।
जानकारों का कहना है कि जिंक हमारे स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद है। यदि यह हमारे शरीर मे कम हो जाता है तो हमें समस्याओं से जूझना पड़ता है। क्योंकि यह हमारे फेफड़ों, हड्डियों और ह्रदय के लिये काफी उपयोगी है। वहीं यदि हमारे शरीर मे जिंक की कमी होती है तो यह हमारे अंगों को प्रभावित करने लगता है।
विशेषज्ञ का कहना है कि आयरन के बाद जिंक दूसरा हमारे शरीर के लिए सबसे उपयोगी तत्व है। यह प्रोटीन उत्पादन, कोशिका वृद्धि और उसके विभाजन, डीएनए संश्लेषण, प्रतिरक्षा तंत्र के प्रबंधन और एंजाइम प्रतिक्रियाओं के लिए आवश्यक माना जाता है।
वहीं अगर आप जिंक से भरपूर आहार खाते हैं तो आपको स्वस्थ से सम्बंधित जो भी समस्या होती है। उससे राहत मिलती है। केकड़ा, झींगा सीप जैसे सीफूड, मांस और पॉल्ट्री फूड जिंक के अच्छे स्रोत हैं। इसके अलावा आप मशरूम, पालक, ब्रोकली, लहसुन, केला, पीनट, कद्दू, साबुत अनाज खाते हैं तो भी आपको जिंक की कमी नहीं होगी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *