आज सीएम योगी की गृह मंत्री अमित शाह से कोरोना वायरस संक्रमण की स्थिति पर वार्ता

[object Promise]

लखनऊ। वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के संक्रमण के बढ़ते प्रसार को लेकर केंद्र के साथ ही उत्तर प्रदेश सरकार भी बेहद गंभीर है। गृह मंत्री अमित शाह भी मुख्यमंत्रियों के साथ सम्पर्क में हैं। गृह मंत्री अमित शाह गुरुवार को दिन में उत्तर प्रदेश के साथ ही दिल्ली तथा हरियाणा के मुख्यमंत्री के साथ कोरोना संक्रमण के इंतजाम को लेकर वार्ता करेंगे। इनकी वार्ता वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से होगी।

गृहमंत्री अमित शाह कोरोना वायरस संक्रमण के प्रसार को लेकर हालात पर उत्तर प्रदेश, दिल्ली व हरियाणा के मुख्यमंत्रियों के साथ विचार विमर्श करेंगे। गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली-एनसीआर में कोविड-19 की स्थिति की समीक्षा करने के लिए यह बैठक करने का फैसला किया है। इस बैठक में उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ, हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल शामिल होंगे। तीनों राज्यों के मुख्यमंत्री अपने प्रदेश में कोविड-19 के संक्रमण के प्रचार तथा इसके उपाय को लेकर अमित शाह को जानकारी देंगे। अमित शाह की अध्यक्षा में होने वाली ये बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से होगी। उत्तर प्रदेश और हरियाणा के कई शहर एनसीआर का हिस्सा हैं। ऐसे में तीनों सीएम के साथ गृहमंत्री की ये बैठक होनी है।

गृह मंत्री दिल्ली में कोरोना की स्थिति को लेकर सीएम अरविंद केजरीवाल के साथ कई बैठकें कर चुके हैं। दिल्ली और उत्तर प्रदेश देश के ऐसे राज्य हैं, जो कोरोना से काफी ज्यादा प्रभावित हैं। वहीं हरियाणा में भी हाल के दिनों में कोरोना वायरस से संक्रमण होने के केस तेजी से बढ़े हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *