कमलेश तिवारी की हत्या के लिए पिस्टल देने वाले को एटीएस ने दबोचा

[object Promise]

लखनऊ। उत्तर प्रदेश एटीएस ने गुजरात एटीएस के साथ मिलकर कानपुर से एक व्यक्ति को दबोच लिया है। पकड़े गए व्यक्ति ने हिंदू समाज पार्टी के नेता कमलेश तिवारी की हत्या में इस्तेमाल की गई पिस्तौल मुहैया कराई थी।

उत्तर प्रदेश के एटीएस ने यूसुफ खान को कमलेश तिवारी के हत्यारों को पिस्टल मुहैया कराने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। कमलेश तिवारी के हत्यारों को पिस्टल देने वाला आरोपी यूसुफ खान मूल रूप से उत्तर प्रदेश के फतेहपुर का रहने वाला है और वह पिछले कुछ समय से गुजरात में रह रहा था।

उत्तर प्रदेश एटीएस ने बताया कि 18 अक्टूबर को कमलेश तिवारी की दो लोगों ने हत्या कर दी थी। मामले के मुख्य आरोपी अशफाक और मोइनुद्दीन उर्फ फरीद पठान को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *