रेलवे ने हटाया फ्लेक्सी किराया हमसफर एक्सप्रेस रेलगाड़ियों से

[object Promise]

यात्रियों को बड़ी राहत देते हुए रेलवे ने अपनी प्रीमियम हमसफर रेलगाड़ियों से फ्लेक्सी फेयर योजना को हटा दिया है। साथ ही इन रेलगाड़ियों में शयनयान श्रेणी के कोच लगाने का भी निर्णय किया है। यह जानकारी शुक्रवार को रेलवे के एक वरिष्ठ अधिकारी ने दी।

अधिकारी ने बताया कि यह राहत 35 जोड़ी हमसफर रेलगाड़ियों के लिए है जिनमें फिलहाल केवल एसी-तीन श्रेणी के कोच लगे होते हैं। अधिकारी ने कहा कि हमसफर रेलगाड़ियों में तत्काल टिकट किराया भी घटाया गया है। इनकी कीमत अब मूल किराये के 1.5 गुना की बजाए 1.3 गुना होगी।

12 सितम्बर से प्रयागराज के इलाहाबाद जंक्शन से नई दिल्ली के बीच चलने वाली दूरंतो एक्सप्रेस ट्रेन बंद हो जाएगी। यह ट्रेन ममता बनर्जी के रेल मंत्री रहते हुए शुरू कराई गई थी। रेल मंत्रालय दूरंतो एक्सप्रेस को हमसफर एक्सप्रेस से रिप्लेस करने जा रहा है। हालांकि, दूरंतों से रिप्लेस होने के बाद पारंपरिक हमसफर में कुछ बदलाव किए जाएंगे। इलाहाबाद से चलने वाली हमसफर में चार स्लीपर कोच भी लगाए जाएंगे।

इलाहाबाद से दिल्ली जाने के लिए अब तक तीन दिन रविवार, मंगलवार और गुरुवार को यात्रियों को जहां दूरंतो एक्सप्रेस की सुविधा मिलती थी। अब तक सोमवार, बुधवार और शनिवार को हमसफर ट्रेन की सुविधा यात्रियों को मिल रही है। रेल मंत्रालय ने 12 सितम्बर से दूरंतो का संचालन बंद कर उसके बदले हमसफर एक्सप्रेस को चलाने का फैसला लिया है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *