सुष्मिता सेन और ललित मोदी के रिलेशनशिप ओपन होने के बाद फैन दे रहें ऐसी प्रतिक्रिया, वायरल हुई 2013 की पोस्ट

Sushmita Sen Dating Lalit Modi: सुष्मिता सेन (Sushmita Sen) और ललित मोदी (Lalit Modi) की रोमांटिक तस्वीरें इस समय खूब ट्रेंड कर रहीं हैं जिसे देखकर हर कोई हैरान है। कुछ समय पहले ही ललित ने अपने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी है कि वो सुष्मिता के डेट कर रहे हैं।

सुष्मिता सेन के फैन्स के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। एक्ट्रेस बिजनेसमैन और आईपीएल के फाउंडर ललित मोदी को डेट कर रही हैं जिसको सुनकर हर कोई रोमांच से भर गया है। फैंस उन्हें इसकी बधाई भी दे रहे हैं। कई रोमांटिक फोटोज भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं जिनमें से कुछ तो थ्रोबैक फोटोज भी हैं।

ऐसे में अब ललित का एक पुराना ट्वीट भी जमकर वायरल हो रहा है जिसमें वो 9 साल पहले सुष्मिता से जवाब मांगते नज़र आते हैं। ट्विटर पर ललित मोदी के 2013 के एक ट्वीट का स्क्रीनशॉट तेजी से वायरल हुआ है। बता दें इस ट्वीट में ललित सुष्मिता को टैग कर कह रहे हैं कि मेरे एसएमएस का जवाब दें दीजिए। 

एक ट्विटर यूजर ने इसे शेयर करते हुए लिखा, ‘यह सब यही से शुरू हुआ था’, तो दूसरे यूजर ने इसपर लिखा कि, ‘ कभी उम्मीद नहीं छोड़नी चाहिए।’

ललित मोदी ने ट्विटर पर सुष्मिता सेन के साथ बहुत सी तस्वीरें साझा करके अभिनेत्री को अपनी अर्धांगिनी तक बता दिया था। ललित मोदी के ट्वीट से पहले जहां ये कयास लगाए जा रहे थे कि दोनों ने शादी कर ली है, तो वहीं उन्होंने दूसरा ट्वीट करके इस बात को साफ कर दिया था कि दोनों अभी एक दूसरे को सिर्फ डेट ही कर रहे हैं। बता दें कि कुछ महीने पहले ही सुष्मिता सेन ने मॉडल रोहमन शॉल से ब्रेकअप की घोषणा की थी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *