महिला डांसर के साथ थिरक पड़े नेताजी और विडियो वायरल हो गया

[object Promise]

By Reporter

प्रतापगढ़ । विधायक जी अपने कुछ समर्थकों के साथ पूरे रौ में डांस कर रहे हैं। मंच पर महिला डांसर के साथ युवा विधायक को देखकर समर्थक भी उत्साहित दिख रहे हैं और तालियां बजा रहे हैं।

‘नशा शराब में होता तो नाचती बोतल, नशे में कौन नहीं है ये बताओ तो जरा…लोग कहते है मैं शराबी हूं…।’ इस गाने पर महिला डांसर के साथ थिरक रहे नेताजी पूरी मस्ती में झूम रहे रानीगंज विधानसभा से बीजेपी के विधायक धीरज ओझा हैं। नेताजी का यह विडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

एक समर्थक फूल की माला लेकर नीचे उत्साह बढ़ाने में जुटा है तो एक समर्थक मंच पर महिला डांसर और विधायक जी के साथ झूम रहा है। इस बीच कुछ और समर्थक मंच पर चढ़ गए हैं।

‘लोग कहते हैं मैं शराबी हूं…’ गाने पर नेताजी झूम रहे हैं और साथ में सारे समर्थक झूम रहे हैं। इस बीच एक समर्थक की निगाह लोगों द्वारा मोबाइल पर की जा रही रिकार्डिंग पर पड़ी तो उन्होंने लपक कर उन्हें ऐसा करने से मना किया। उधर, विधायक जी इन सबसे बेखबर ‘शराबी’के इस गाने पर झूमते रहे।स्त्रोत:TOI

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *