630 फीट गहरे सिंक होंल के नीचे मिला जंगल

रोचक:- दुनिया रहस्यों का खजाना है यहां इतने रहस्य छुपे हुए हैं कि उनके खुलासे अक्सर लोगो को चकित कर देते हैं। वही अब चीन में वैज्ञानिकों की टीम ने विशाल सिंकहोल की खोज की है यह सिंकहोंल ऐसा है जिसके नीचे जंगल है। सूत्रों का कहना है की वैज्ञानिकों द्वारा खोजे गए इस सिंक होंल की गहराई 630 फीट है। इस सिंक होंल के अंदर गई वैज्ञानिकों की टीम ने जो भी देखा वह काफी हैरान करने वाला था क्योंकि उन्हें इस सिंक होंल में तीन एंट्री पॉइंट नजर आए।

इसके अलावा इन सिंक होंल में वैज्ञानिक को 40 फीट तक पेड़ पौधे दिखाई दिए। वैज्ञानिकों का कहना है कि यह पेड़ सूर्य की रोशनी प्राप्त करने हेतु अपनी लंबी शाखाओं का उपयोग करते हैं। जानकारी के लिए बता दें चीन के गुआंग्शी ज़ुआंग ऑटोनॉमस रीजन की लेये काउंटी में इन पेड़ों और जंगल की खोज की गई है। माना जा रहा है कि इनमें ऐसी प्रजातियां भी हो सकती हैं, जिन्हें अभी तक खोजा नहीं गया है।
इस खुलासे के बाद वैज्ञानिकों की टीम को लीड कर रहे चेन लिक्सिन ने कहा है कि इस खोज में हमारी टीम ने जिन प्रजातियों को खोजा है उनका खुलासा अभी तक नहीं हुआ है। हर कोई इसे देखकर दंग है हम अभी इसकी खोज कर रहे हैं जल्द हम इसके सन्दर्भ में कुछ ऐसी प्रजातियों की खोज करेंगे जो सभी को चकित कर देंगी। इन गुफाओं में जीवन है और यहां पानी का बेहतर सोर्स भी जो लोगो को आकर्षित कर सकता है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *