नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी और उनके परिवार के सामने एक के बाद एक मुसीबत आकर खड़ी हो रही है। कुछ दिन पहले नवाज़ की पत्नी आलिया ने उनसे तलाक़ मांगा और उनपर कई आरोप लगाए। अब नवाज़ की भतीजी ने एक्टर के भाई यानी अपने चाचा पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। टाइम्स ऑफ इंडिया की ख खबर के मुताबिक पीड़िता ने दिल्ली के जामिया नगर पुलिस स्टेफशन में अपनी शिकायत दर्ज कराई है।अपनी पत्नी अंजलि के बयानों के कारण नवाजुद्दीन सिद्दीकी लगातार चर्चा में बने हुए हैं। नवाजुद्दीन सिद्दीकी का हाल ही में अपनी पत्नी के साथ तलाक हुआ है। उसके बाद उनकी भतीजी ने नवाजुद्दीन के भाई पर यौन शोषण के आरोप लगाए। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए पत्नी अंजलि ने कहा है कि अगले कुछ दिनों और भी राज़ खुलने की सम्भावना है। बता दें कि उन्होंने अपना नाम आलिया सिद्दीकी रखा था लेकिन उन्होंने बताया था कि अब वो फिर से ‘अंजलि’ बन गई हैं।
This is just the beginning. Thanking God for sending so much support already.
Lot will be revealed, shocking the world as I am not the only one who suffered in silence.
Let’s see how much of TRUTH money can buy & who all would they continue to BRIBE.https://t.co/15swqg4Tv5
— AaliyaSiddiqui2020 (@ASiddiqui2020) June 2, 2020
अंजलि ने आरोप लगाया है कि नवाजुद्दीन का पूरा परिवार पैसे के बल पर सच्चाई को दबाने में लगा हुआ है। उन्होंने कहा कि उन्हें काफी समर्थन मिल रहा है और अभी तो सिर्फ शुरुआत ही है। उन्होंने दावा किया कि आगे जो बहुत सारे खुलासे होने वाले हैं, वो सबको चौंका देंगे। अंजलि ने ट्विटर पर लिखा कि इस परिवार में वो अकेली नहीं हैं, जो इतना कुछ झेल रही थीं। उन्होंने पूछा कि पैसे के बल पर सच्चाई कितनी दबेगी और वो किस-किस को घूस खिलाते फिरेंगे?
भतीजी ने उनके छोटे भाई मीनाज पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। इस मामले में दिल्ली के जामिया नगर पुलिस थाने में FIR दर्ज हुई है, जिसमें उन्होंने अपने साथ हुईं यातनाओं के बारे में बताया है। उन्होंने उस सम्बन्ध में मीडिया से बातचीत करते हुए बताया था…
“उस वक्त मेरी उम्र 9 साल थी, जब मेरे चाचा ने मेरे साथ गलत काम करने और मुझ पर बुरी नीयत रखने की शुरुआत कर दी थी। वो अक्सर मुझे गलत तरह से छूने की कोशिश किया करते थे। जब चाचा ने इस तरह की हरकतें शुरू कीं, तो पहले मुझे कुछ समझ नहीं आया करता था, पर वो सब बहुत अजीब लगता था। जब मैं इस बारे में पापा या दादी को बताती तो वो यकीन नहीं करते। बाद में जब मैं बड़ी हुई तो मुझे एहसास हुआ कि यह अलग तरह का टच था।
इससे पहले नवाजुद्दीन पति-पत्नी में तलाक हो गया था। अंजना किशोर पांडेय अथवा आलिया सिद्दीकी के मुताबिक, नवाज का भाई शमास भी उनकी समस्याओं के पीछे इन सबके पीछे एक वजह है। उनका कहना है, “मैंने वापस अपना नाम अंजना किशोर पांडेय कर लिया है। मैं नहीं चाहती कि कोई बार-बार ये याद दिलाए कि मैं किसी और की पहचान का इस्तेमाल अपने फायदे के लिए कर रही हूँ।” वो अब भी अपने पति के परिवार पर निशाना साधते रहती हैं।
Leave a Reply