पुलिस पर भारी पड़े चोर फिर हुई चोरी

बांगरमऊ नहर के मुख्य बाजार के बीचो-बीच स्थित किराना व्यापारी गिरीश चंद्र पांडे की दुकान में चोरों ने बीती रात शटर का ताला तोड़कर काजू , इलायची ,बादाम ,इनवर्टर व बैटरी जिसकी कीमत लगभग तीन लाख है को चोरों ने पार कर दिया ।

किराना व्यापारी गिरीश चंद्र पांडे निवासी पटेल नगर बांगरमऊ जिनकी दुकान मुख्य बाजार के बीचो-बीच स्थित है । रोज की तरह कल शाम को भी वह अपनी दुकान बंद करके घर गए और करीब सुबह 6:00 बजे उनको सूचना मिलती है कि उनकी दुकान में चोरी हो गई है आनन फानन वो अपनी दुकान पहुंचे तो देखा कि शटर का ताला टूटा हुआ था और उनकी दुकान का सामान अस्त-व्यस्त पड़ा था । अंदर जाकर छान बीन की तो पता चला कि काफी सारा सामान गायब था इससे साफ हो गया कि चोरों ने अच्छा खासा सामान पार कर दिया चोरी की घटना सुनते ही आसपास के लोग जमा हो गए और लोगों ने चोरों को जल्द से जल्द पकड़ने के लिए कोतवाली प्रभारी अरविंद सिंह को शिकायती प्रार्थना पत्र दिया । वहीँ लोगों ने कहा कि रात भर पुलिस पेट्रोल जलाकर गश्त करती है लेकिन चोरी पर कोई लगाम नहीं लगा पा रही है ।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *