लखनऊ। अभी तक पतियों से पत्नियां पीड़ित होती थी। लेकिन ताजा स्थित ये है आज पत्नी पीड़ित पतियों की संख्या में इजाफा हो रहा है। लखनऊ स्थित पुलिस परामर्श केंद्र में पत्नी पीड़ित पतियों की शिकायतें लगातार बढ़ रहीं हैं। इतना ही नहीं पति अपनी पत्नियों के खिलाफ शिकायत करके अपने बचाने की पुलिस से गुहार लगा रहे हैं। ठाकुरगंज निवासी एक युवक ने शिकायत दर्ज करायी है – साहब! पत्नी कमरा बंद कर बेलन और डंडों से पीटती है।
विरोध करो तो बुजुर्ग मां और छोटी बहनों को पीटने पर आमादा हो जाती है… ये सारे आरोप यूपी की राजधानी लखनऊ के पुलिस परामर्श केंद्र में दिए प्रार्थना पत्र में उन्होंने लिखा है कि उनकी पत्नी उनके पूरे परिवार को प्रताड़ित कर रही है। वह अकेले ऐसे शख्स नहीं हैं। उनकी तरह कई पुरुषों ने पत्नियों पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए परामर्श केंद्र का दरवाजा खटखटाया है।
एक दूसरे व्यक्ति ने अपनी शिकायत में बताया कि वह फैजुल्लागंज के रहने वाले है एक कि कई साल पहले उनकी शादी पुरनिया से हुई थी। आरोप है कि उनकी पत्नी शक्की हो चुकी है और पिछले पांच महीने से आए दिन लड़ाई-झगड़ा करती है। एक रात तो उन्हें डंडे से इतना मारा कि उनका हाथ टूट गया। उनका आरोप है कि पत्नी उनके बुजुर्ग पिता को भी खाना नहीं देती। यही नहीं, पुलिस परामर्श केंद्र में काउंसलिंग के वक्त भी वह मारपीट पर आमादा हो जाती है।
बल्दीखेड़ा निवासी युवक ने परामर्श केंद्र में की शिकायत में कहा है कि उसकी इसी साल 21 जून को शादी मोहद्दीपुर निवासी युवती से हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद पत्नी मायके जाकर रहने लगी। जब उसने पूछा तो पत्नी ने कहा कि तुम सुंदर नहीं हो। जब हो जाओगे, तब आऊंगी। पति के प्रार्थना पत्र देने के बाद दोनों की काउंसलिंग की जा रही है। परामर्श केंद्र की इंचार्ज बबिता सिंह के मुताबिक, ऐसे में पत्नी को समझाने में समस्या आती है। अक्सर महिला अपने पति की नहीं सुनती या तलाक करवाने की धमकी देने लगती है। कई बार काउंसलिंग करनी पड़ती है।
Leave a Reply