[object Promise]
बरेली इज्जतनगर की इंटर की छात्रा को लुधियाना के युवक ने
फेसबुक पर अपने प्रेमजाल में फंसा लिया। फोन पर बात करने के बाद शनिवार शाम छात्रा को लेकर फरार हो गया। छात्रा के पिता की तहरीर पर इज्जतनगर पुलिस ने अपहरण में मुकदमा दर्ज किया है। इज्जतनगर के कर्मचारी नगर निवासी युवक ने बताया कि उनकी 17 वर्षीय बेटी कोचिंग जाने को घर से निकली थी। काफी देर बाद भी जब वह नहीं लौटी तो उसकी तलाश में कोचिंग सेंटर पहुंचे। वहां पता चला कि रविवार को अवकाश है।

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने जायजा लिया प्याज दाम पर काबू पाने के उपायों का
काफी खोजबीन करने के बाद सोशल मीडिया पर पता चला कि उनकी बेटी लुधियाना के करन सिंह उर्फ संजय चौहान से संपर्क में थी। करन का पता उसके फेसबुक प्रोफाइल से पता चला। छात्रा मोबाइल भी घर छोड़कर चली गई, ताकि उसकी लोकेशन पुलिस को न पता चले। आरोपी सोशल मीडिया पर एक्टिव बताया जा रहा है। पुलिस ने बताया कि जल्द ही सीडीआर के माध्यम से आरोपी का पता लगाने का प्रयास किया जायेगा। किशोरी की बरामदगी को लेकर दबिशें दी जा रही है।
Leave a Reply