आगरा हालात चिंताजनक हो चले हैं। काेराना वायरस संकमण अब के चलते मौतों का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है। बुधवार को एक 44 साल के व्यक्ति की मौत हुई थी तो अब गुरुवार को एक ही दिन में दो मौतें और रिपोर्ट हुई हैं। आगरा में अब मृतक संख्या 160 हो चुकी है। बाह क्षेत्र के 25 साल के युवक और बेलनगंज क्षेत्र के 67 वर्षीय व्यक्ति ने दम तोड़ा है। गुरुवार को नए केस भी 67 आए हैं। इससे पहले बुधवार को 57 मामले आए थे। अब कुल कोरोना संक्रमित 8399 हो चुके हैं। वर्तमान में एक्टिव केस कुछ बढ़कर 517 हो गए हैं। अागरा में अब तक कुल 7722 लोग स्वस्थ भी हो चुके हैं। गुरुवार तक 315924 लोगों के टेस्ट हो चुके हैं। बुधवार तक 313622 लोगों की जांच हो चुकी थी। ठीक होने की दर मामूली घटकर 91.94 फीसद पर आ चुकी है।
एम्बुलेंस सेवाएंं
108 सेवा- 35
ALS सेवा- 02
102 सेवा- 44
नवंबर में यूं बढ़ा आगरा में कोरोना का ग्राफ
01 नवंबर, 48 नए, कुल कोरोना संक्रमित 7281, 146 की मौत, 6763 लोग हुए ठीक।
02 नवंबर, 49 नए, कुल कोरोना संक्रमित 7330, 146 की मौत, 6812 लोग हुए ठीक।
03 नवंबर, 61 नए, कुल कोरोना संक्रमित 7391, 146 की मौत, 6857 लोग हुए ठीक।
04 नवंबर, 53 नए, कुल कोरोना संक्रमित 7444, 147 की मौत, 6889 लोग हुए ठीक।
05 नवंबर, 68 नए, कुल कोरोना संक्रमित 7512, 148 की मौत, 6913 लोग हुए ठीक।
06 नवंबर, 79 नए, कुल कोरोना संक्रमित 7591, 148 की मौत, 6965 लोग हुए ठीक।
07 नवंबर, 67 नए, कुल कोरोना संक्रमित 7658, 149 की मौत, 7021 लोग हुए ठीक।
08 नवंबर, 78 नए, कुल कोरोना संक्रमित 7736, 150 की मौत, 7072 लोग हुए ठीक।
09 नवंबर, 71 नए, कुल कोरोना संक्रमित 7808, 150 की मौत, 7122 लोग हुए ठीक।
10 नवंबर, 65 नए, कुल कोरोना संक्रमित 7873, 152 की मौत, 7,122 लोग हुए ठीक।
11 नवंबर, 61 नए, कुल कोरोना संक्रमित 7934, 153 की मौत, 7,224 लोग हुए ठीक।
12 नवंबर, 68 नए, कुल कोरोना संक्रमित 8002, 154 की मौत, 7,268 लोग हुए ठीक।
13 नवंबर, 83 नए, कुल कोरोना संक्रमित 8085, 155 की मौत, 7335 लोग हुए ठीक।
14 नवंबर, 63 नए, कुल कोरोना संक्रमित 8148, 156 की मौत, 7422 लोग हुए ठीक।
15 नवंबर, 42 नए, कुल कोरोना संक्रमित 8190, 156 की मौत, 7479 लोग हुए ठीक।
16 नवंबर, 41 नए, कुल कोरोना संक्रमित 8231, 156 की मौत, 7548 लोग हुए ठीक।
17 नवंबर, 44 नए, कुल कोरोना संक्रमित 8275, 157 की मौत, 7613 लोग हुए ठीक।
18 नवंबर, 57 नए, कुल कोरोना संक्रमित 8332, 158 की मौत, 7678 लोग हुए ठीक।
Leave a Reply