बाघेश्वर धाम की कृपा के लिए गई महिला हुई मौत, मचा बवाल, बाबा पर हो एफआईआर

देश:- गुरुवार के दिन एक महिला की मौत बाघेश्वर धाम में हुई। यह महिला बीते एक महीने से बाघेश्वर धाम में मौजूद थी। सूत्रों के मुताबिक महिला की किडनी फेल हो गई थी। उसका दिल्ली के सफ़दरजंग अस्पताल में इलाज चल रहा था। डॉक्टरों ने महिला को घर मे आराम करने की सलाह दी थी।

लेकिन महिला बीते एक महीने से बाघेश्वर धाम में मौजूद थी। बताया जा रहा है कि महिला यहां इस आस में आई थी कि बाघेश्वर बाला जी की कृपा से उसके कष्ट दूर हो जाएंगे। महिला जब कल अपनी अर्जी की आस में लाइन में खड़ी थी। तो अचानक से उसकी हालत बिगड़ी और उसकी मौके पर मौत हो गई।

क्यों बाघेश्वर धाम गई थी महिला-

सूत्रों का दावा है कि महिला बाघेश्वर धाम चमत्कार की आस में गई थी। महिला को यह विश्वास था कि जो काम डॉक्टर नहीं कर पाए। वह बाघेश्वर बालाजी की कृपा से पूरा हो जाएगा। धीरेंद्र शास्त्री जब उसकी पर्ची पर सुनवाई करेगे। तो उसके सभी दुख दूर होंगे और उसे ईश्वर का आशीर्वाद प्राप्त होगा। हालाकि महिला कृपा की आस में ही रह गई और उसकी मौत हो गई।

क्या कह रहे लोग-

बाघेश्वर धाम में हुई महिला की मौत पर सोशल मीडिया पर जमकर बवाल मचा हुआ है। लोगों का कहना के बाघेश्वर धाम के शास्त्री के खिलाफ पांखड फैलाने को लेकर एफआईआर दर्ज होनी चाहिए। दावा किया जा रहा है कि उनके पाखंड ने आज एक व्यक्ति की जान ली है कल यह आकड़ा बढ़ सकता है। लोग बाघेश्वर धाम के खिलाफ सख्त कार्यवाही की मांग कर रहे हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *