कुशीनगर में डंफर के नीचे आए बच्चे की मौत गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम करने की कोशिश,पुलिस ने किया विफल

[object Promise]
पडरौना,कुशीनगर : जिले में बीते मंगलवार को रामकोला के मुख्य तिराहे पर डंफर के नीचे आने से एक बच्चे की मौत हो गयी थी। इस मामले को लेकर कुछ लोगों ने गुरूवार को रास्ता जाम करने की कोशिश की लेकिन पुलिस ने उसे विफल कर दिया। रास्ता जाम करने वालों के साथ मृत बच्चे की मां भी शामिल थी। रामकोला मुख्य तिराहे पर पांच माह के बच्चे की डंफर से कुचलकर मौत हो गयी थी। बच्चे की मां गीता देवी उसको गोद में लेकर बाइक से आ रही थी कि तिराहे पर उसके गोद से बच्चा फिसलकर गिर गया और डंफर के नीचे आ गया, जिससे कुचलकर उसकी मौत हो गयी। दुर्घटना में बच्चे की मां गीता देवी भी घायल हो गयी थी।
गुरुवार को इसी मामले को लेकर कुछ लोगों ने मुख्य तिराहे पर रास्ता जाम करने का प्रयास किया, जिसको पुलिस ने विफल कर दिया। कुछ लोग मुख्य तिराहे पर पहुंचकर रास्ता जाम कर दिया। रास्ता जाम करने वालों में महिलाओं की संख्या अधिक थी। इसी बीच कप्तानगंज, पडरौना और कसया मार्ग पर गाड़ियों का जाम लग गया। सड़क जाम की सूचना मिलते ही थनाध्यक्ष राहुल कुमार सिंह मय फोर्स पहुंचे और रास्ता जाम करने को खदेड़ दिया। रास्ता जाम के दौरान ग्रामीण मांग कर रहे थे कि डंफर चालक की गिरफ्तार किया जाय और बच्चे की मां का समुचित इलाज कराते हुए मुआवजा दिया जाय।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *