डीजीपी दिलबाग सिंह – जाकिर मूसा का उत्तराधिकारी मारा गया त्राल में

[object Promise]

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के डीजीपी दिलबाग सिंह ने कहा है कि प्रदेश में अब शांति का माहौल है। बाजार में चहल-पहल बढ गई है। अब तो बाजारों में जाम लगने लग गए हैं।
जाकिर मूसा के पास हामिद लल्हारी भी पहुंच गया है। जम्मू-कश्मीर के अवंतीपोरा में मुठभेड़ के दौरान मारे गए आतंकियों के बारे में राज्य के डीजीपी दिलबाग सिंह ने बताया कि त्राल में अंसार गजवत-उल-हिंद से जुड़े 3 स्थानीय आतंकवादी कल मारे गए। इससे पहले अनंतनाग में एक ऑपरेशन में भी 3 आतंकवादी मारे गए।

दिलबाग सिंह ने आगे बताया कि जाकिर मूसा के बाद इस ग्रुप की कमान हामिद लल्हारी को दी गई थी, इसी ने इस ग्रुप को दोबारा खड़ा किया। लल्हारी ने ही नावेद और जुनैद को शामिल किया, तीनों जैश के साथ काम कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आजकल जैश-ए-मोहम्मद, लश्कर और हिज्बुल के साथ मिलकर घाटी में आतंक फैलाने का प्रयास कर रहा था।

जाकिर मूसा के मारने के बाद अल कायदा से जुड़े संगठन अंसार गजवत उल हिंद की कमान संभालने वाले आतंकी हामिद ललहारी (लोन) को  सेना ने मौत के घाट उतार दिया है। अापको बताते जाए कि ऑपरेशन ऑलआउट के तहत सेना की रणनीति है कि आतंकी कमांडर चुने जाने या चर्चा में आते ही शीघ्र ही टॉप आतंकियों को खत्म कर दिया जाए।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *