क्या रूस कर देगा ब्रिटेन की संसद पर हमला

विदेश:- रूस और युक्रेन के मध्य जारी युद्ध को साल भर होने को है। युद्ध मे हजारों लोगों की मौत हुई है। कभी युद्ध मे रूस ने युक्रेन को लहूलुहान किया तो कभी युक्रेन रूस पर भारी पड़ा।

रूस के पास अधिक स्मार्थ्य था। रूस ने युक्रेन को काफी क्षतिग्रस्त किया। लेकिन जब युक्रेन की मदद के लिए पश्चिमी देश खड़े हुए। तो युक्रेन ने रूस के प्रहार का करारा जवाब दिया।
लेकिन इस सबने रूस को पश्चिमी देशों का विरोधी बना दिया है। रूस के राष्ट्रपति पुतिन के सहयोगी ने पश्चिमी देशों पर हमले की बात कही है। वहीं उन्होंने यह भी मांग की है कि ब्रिटेन की संसद पर हमला होना चाहिए।
व्लादिमीर सोलोवयोव जनता से कहते हैं- क्या हम लंदन को निशाना नहीं बना सकते। इसमें कोई समस्या नहीं है। मैं सिर्फ सैन्य ठिकानों पर हमले की बात नहीं कर रहा हूँ। मैं यह कहता हूँ कि संसद को भी निशाना बनाया जा सकता है।
उन्होंने आगे कहा, वह रूस के विरोध में युक्रेन की मदद करने जा रहे हैं। हम किसी के समर्थन से नहीं स्वयं के निर्णय से काम करते हैं। यह कठिन होगा- रूस को आप क्या समझते हैं यह आप निर्धारित करेंगे।
ऐसे में हम भी किसी को मान्यता नहीं देंगे। हमारे लिए कोई इंग्लैंड नहीं होगा, कोई फ्रांस नहीं और न ही कोई जर्मनी। यह कुछ नाजी देश हैं जो कि रूस की हर चीज के खिलाफ खड़े हैं। 
इसलिए हमें गंभीर होने की जरूरत है। क्या उन्हें लगता है कि उनके कदमों की कोई सीमा नहीं है। ठीक है, हम उन्हें दिखाते हैं कि हमारी कार्रवाई की भी कोई सीमा नहीं है। उन पर हमला करते हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *