संघ दिखाएगा तोगडिय़ा समेत तीन को बाहर का रास्ता!

[object Promise]

नई दिल्ली, विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष प्रवीण तोगडिय़ा की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आरोप लगना महंगा पड़ सकता है। भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार पर लगाए गए आरोपों के बाद राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ तोगडिय़ा को उनके पद से हटाने की योजना बना रहा है। तोगडिय़ा के अलावा आरएसएस ने भारतीय मजदूर संघ के जनरल सेक्रेटरी विरजेश उपाध्याय और वीएचपी के अध्यक्ष राघव रेड्डी को उनके पद से मुक्त करने की योजना बनाई है। सूत्रों का कहना है कि आरएसएस के पदाधिकारी यह देखकर खुश नहीं हैं कि ये तीन लोग अपना खुद का एजेंडा चलाते हुए सरकार को शर्मिंदा कर रहे हैं। इतना ही नहीं इन दोनों संगठन का संघ की विचारधारा के प्रचार के लिए उपयोग नहीं किया जा रहा है। रिपोर्ट के अनुसार, विश्व हिंदू परिषद की कार्यकारी बैठक फरवरी के अंत तक आयोजित की जाएगी, जहां पर आरएसएस परिषद के फिर से चुनाव करने को लेकर दवाब बनाएगा ताकि राघव रेड्डी को हटाकर नए अध्यक्ष का चुनाव किया जा सके।

इसके साथ ही रेड्डी के तोगडिय़ा समेत अन्य समर्थकों को भी हटाने की पूरी योजना बनाई जा रही है। आरएसएस ने उन सभी लोगों को संघ से बाहर का रास्ता दिखाने का निर्णय लिया है, जो कि भाजपा सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ सामने आए हैं। संघ चाहता है कि उनके संगठन सरकार के साथ टकराव करने से बचें और अगर कोई मतभेद हैं तो उन्हें शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाया जाए। इसके पीछे सबसे बड़ी वजह 2019 के आम चुनाव हैं। गौरतलब है कि हाल ही में प्रवीण तोगडिय़ा ने आरोप लगाया था कि उन्हें पुलिस एंकाउंटर में मारने की योजना बनाई जा रही है। चर्चा है कि आने वाले समय में संघ अपने इन पदाधिकारियों को बाहर का रास्ता दिखाकर अनुशासन का पाठ पढ़ा सकता है।

Read more : “पद्मावत” सोशल मीडिया पर पहले ही लीक हो गया , देखें वीडियो

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *