विकास कुमार गौतम
कौशाम्बी । तेजतर्रार व सरल स्वाभाव के धनी जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा के लाख कोशिशो के बावजूद अवैध बालूखनन का सिलसिला फिर शुरू हो गया है। जिसपर अंकुश न लग पाने के कारण बालू कारोबारियो के हौसले बुलंद है।
जिसका उदाहरण है कि शुक्रवार को दिन के उजाले मे ही दिया के श्रीमनी गुप्ता के घाट पर लग्जरी गाडी सवार अवैध रूप से जेसीबी लगाकर बालू का खनन कराने मे जुटे थे। टीम के पहुंचते ही टै्क्टर, जेसीबी लेकर चालक व लग्जरी गाडी लेकर भागने लगे। जिन्हे कैमरे मे कैद किया गया।
अवैध खनन की करोणो की बालू इलाके के तीन स्थानो पर डम्प कर लिया गया है। इसके बाद टीम कटैया अब्दुल समद के घाट पर पहुंच कर पाया कि बेखौफ मजदूरो द्वारा वाहनो मे बालू लोड किया जा रहा है दर्जनो बालू लोड वा खाली वाहन मौके पर पाये गये। यमुना का सीना चीरकर बालू माफिया रात-दिन अवैध खनन करके करोडो रूपये की बालू इलाके मे डम्प कर लिया गया है।
इलाके के लोगो से बात की गयी उनका कहना था कि रात मे रातभर पोकलैंड मसीनो से बालू खनन किया जाता है। और दिन मे मजदूरो द्वारा वाहनो मे लोड कर बेच दिया जाता है। एवं यमुना नदी के सामने के दूसरे घाटो से बोट द्वारा बालू कटैया घाट पर बेखौफ पहुंच रही है। दिनरात अवैध खनन के द्वारा खनन विभाग को प्रतिदिन लाखो के राजस्व का चूना लगाया जा रहा है और खनन विभाग सब कुछ जानते हुए आखिर क्यौ अपनी आख मूदे हुये है इसकी चर्चाएं आम हो रही है ।
Leave a Reply