अग्निपथ योजना भाजपा का स्कैम, तीस्ता सीतलवाड़ और जबैर की गिरफ्तारी निंदनीय :- ममता

Politics:- पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने ऑल्ट न्यूज के सह संस्थापक जुबैर मोहम्मद और तीस्ता सीतलवाड़ को इंगित करते हुए भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला और केंद्र की अग्निपथ योजना का जमकर विरोध किया। ममता बनर्जी ने केंद्र की अग्निपथ योजना को स्कैम बताते हुए कहा, कि 2024 में होने वाले चुनाव से पूर्व यह सरकार का बड़ा स्कैम है। इस योजना के माध्यम से सरकार 2024 के चुनाव को क्रैश करने का विचार कर रही है। लेकिन युवा उनकी नीतियों को भली भांति जानता है और अब वह उनके जुमलों में नहीं फसेगा।

वही ऑल्ट न्यूज के सह संस्थापक और तीस्ता सीतलवाड़ को इंगित करते हुए उन्होंने कहा कि इससे काफी हताहत हूँ। इन लोगो की गिरफ्तारी का कोई औचित्य नहीं है। यह अपने व्यक्तिगत लाभ हेतु करवाई गई है। सरकार ने फैक्ट चेकर जुबैर और तीस्ता सीतलवाड़ को क्यों गिरफ्तार किया। इसका जवाब है क्या। यह सरकार उन लोगो पर कार्यवाही क्यों नही करती जो हिंसा और नफ़रत फैलाते हैं।
जानकारी के लिए बता दें कल दिल्ली पुलिस ने ऑल्ट न्यूज के सह संस्थापक जुबैर को धार्मिक भावनाओं को आहत करने के आरोप में हिरासत में लिया है। वही तीस्ता सीतलवाड़ को गुजरात एटीयस ने गुजरात दंगे के दौर में जकिया जाफरी की भावनाओं का शोषण करने की बात कही और उन्हें हिरासत में लिया। कोर्ट ने गुजरात दंगे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को क्लीन चिट दी ओर कहा कि इस मामले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर लगे आरोप अर्थहीन है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *