JAMMU AND KASHMIR: श्रीनगर में सीआरपीएफ कर्मियों पर आतंकियों ने ग्रेनेड से किया हमला

[object Promise]

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर के प्रताप पार्क, लाल चौक पर सीआरपीएफ कर्मियों पर आतंकियों ने ग्रेनेड से हमला कर दिया है। इसमें दो जवान सहित चार लोग घायल हो गए हैं। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं इस वारदात को अंजाम देने वाले आतंकियों की तलाश में अभियान चलाया जा रहा है।

आपको बताते जाए कि घाटी का माहौल खराब करने के लिए आतंकी लगातार नापाक हरकतें करने की फिराक में जुटे हुए हैं। वहीं सुरक्षाबलों की मुस्तैदी के चलते आतंकी व उनके आका बौखालाए हुए हैं। स्थानीय लोगों और इलाके में दहशत फैलाने के लिए आतंकवादी ग्रेनेड हमले जैसी वारदतों को अंजाम देने में जुटे हुए हैं।

इससे पहले 24 जनवरी को आतंकवादियों ने जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में पुराने शहर के नूरबाग इलाके में पुलिस चौकी पर ग्रेनेड हमला किया था। इस हमले में एक केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) का जवान घायल हुआ था। वहीं आठ जवनवरी को श्रीनगर में हबाक चौक पर आतंकियों ने सीआरपीएफ की एक पोस्ट पर ग्रेनेड से हमला किया था। इस हमले में दो स्थानीय नागरिक घायल हुए थे।

[object Promise]

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *