[object Promise]
रिपोर्टर रामजी साहू
अमौली : नोन नदी पर बनाए जा रहे पुल में घटिया निर्माण सामाग्री लगाने जाने को लेकर ग्रामीणों ने हंगामा काटा। पुल का निर्माण काम रुकवा दिया। मौके पर पहुंचे जेई ने घटिया ईंट हटवाकर गुणवत्ता का आश्वासन दिया तब जाकर मामला शांत हुए।
अमौली ब्लाक के इटरा गांव के पास नोन नदी पर 2.86 करोड़ रुपये की लागत से पुल निर्माण का हो रहा है। निर्माण में घटिया सामाग्री का प्रयोग में लाए जाने को लेकर ग्रामीण भड़क गए। मौके में पहुंचकर काम बंद करा हंगामा शुरू कर दिया। ठेकेदार ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को खबर दी। सूचना पर पहुंचे जेई ने मानक विहीन निर्माण सामाग्री हटवाई।
तब मामला शांत हुआ और काम शुरू हो पाया। अवर अभियंता बीसी मोहन ने बताया पुल में खराब लगाई जा रही थी। इसे लेकर ग्रामीणों ने काम रुकवा दिया था। खराब ईंट को हटवा दिया गया है। ठेकेदार को हिदायत भी दी गई है। ग्रामीणों से कहा गया है कि निर्माण की निगरानी करते रहें। ताकि पुल निर्माण में सामाग्री का सही उपयोग हो।
Leave a Reply