लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ( Yogi Adityanath) ने महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर बुधवार से शुरू हुए विधानमंडल के विशेष सत्र में कहा कि जब सदन में सतत विकास लक्ष्य (SDG) पर चर्चा की घड़ी आई है, उस समय विपक्ष गैरहाजिर है। यह सदन की अवमानना के साथ गरीबों और बापू का अपमान है। विपक्ष के अनुपस्थित रहने पर उन्होंने कहा कि गांधी जी ने जिन आदर्शों और मूल्यों को सबके सामने रखा, आज कांग्रेस उसी का बहिष्कार कर रही है। हमारे विपक्ष के मित्रों ने विकास से मुंह मोड़ा है, इसीलिए जनता भी उनका साथ नहीं दे रही है। विपक्ष ने बापू का अपमान किया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हम विशेष सत्र में विकास पर मंथन कर रहे है तो विपक्ष को अच्छा नहीं लगा। उन्होंने (विपक्ष) यह कहकर किनारा कर लिया कि सरकार केवल रिकॉर्ड बनाने के लिए विशेष सत्र का आयोजन कर रही है। आज दो महापुरुषों की जयंती पर उनको नमन करता हूं। लक्ष्यों को प्राप्त करने की दिशा में आज सदन चर्चा कर रहा है।
Leave a Reply