दिल्ली : विभागों का बंटवारा केजरीवाल कैबिनेट में, जानें कौनसी जिम्मेदारी मिली किस मंत्री को

[object Promise]

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) दिल्ली में लगातार तीसरी बार सरकार बनाने में सफल रही। आप ने अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में चुनाव लड़ा और 70 में से 62 सीटों पर कब्जा जमाया। भाजपा को 8 सीटों से ही संतोष करना पड़ा, जबकि कांग्रेस का लगातार दूसरी बार खाता नहीं खुला।

रामलीला मैदान में रविवार को केजरीवाल ने तीसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। उनके साथ मनीष सिसोदिया, गोपाल राय, इमरान हुसैन, सत्येंद्र जैन, राजेंद्र पाल गौतम और कैलाश गहलोत ने भी मंत्री पद और गोपनीयता की शपथ ली। सोमवार को केजरीवाल ने विभागों का बंटवारा कर दिया।

केजरीवाल ने अपने पास कोई विभाग नहीं रखा। पिछली सरकार में केजरीवाल के पास दिल्ली जल बोर्ड की जिम्मेदारी थी। उप मुख्यमंत्री सिसोदिया को शिक्षा, वित्त, योजना, पर्यटन, सतर्कता, सेवाएं, कला संस्कृति व भाषा जैसे मंत्रालयों की जिम्मेदारी मिली है।

सत्येंद्र जैन को लोक निर्माण विभाग, स्वास्थ्य, बिजली और शहरी विकास विभाग के साथ दिल्ली जल बोर्ड, गोपाल राय को श्रम और रोजगार विकास, सामान्य प्रशासन विभाग, बाढ़ नियंत्रण विभाग तथा पर्यावरण मंत्रालय, राजेंद्र पाल गौतम को अनुसूचित जाति जनजाति और समाज कल्याण विभाग, महिला एवं बाल विकास मंत्रालय तथा गुरुद्वारा इलेक्शन, इमरान हुसैन को खाद्य आपूर्ति व चुनाव और कैलाश गहलोत को परिवहन, राजस्व, कानून, न्याय और विधान मामलों, सूचना और प्रौद्योगिकी, प्रशासनिक सुधार तक की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *