[object Promise]
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज तीन दिन के दौरे पर थाइलैंड रवाना हो गए हैं। प्रधानमंत्री मोदी 4 नवंबर तक थाइलैंड रहेंगे। वे आसियान-भारत, पूर्वी एशिया और आरसीईपी सम्मेलनों में भाग लेंगे। इससे पहले दिन प्रधानमंत्री थाइलैंड में रहने वाले भारतीय समुदाय को लोगों को संबोधित करेंगे और गुरु नानक देव की 550वीं जयंती पर स्मारक सिक्का भी लॉन्च करेंगे।
3 नवंबर को पीएम मोदी थाइलैंड के प्रधानमंत्री प्रयुत चान-ओ-चा के साथ 16वें आसियान-भारत शिखर सम्मेलन की सह-अध्यक्षता करेंगे। थाइलैंड के पीएम ने ही मोदी को बैंकॉक आने का न्यौता दिया है।
विदेश मंत्रालय के अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी 16वें आसियान-भारत सम्मेलन, 14वें आसियान एशिया सम्मेलन और तीसरे क्षेत्रीय व्यापक आर्थिक भागीदारी (आरसीईपी) सम्मेलन समेत संबंधित कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे।
Leave a Reply