साउथ की एक्ट्रेस प्रनीता सुभाष अब अजय देवगन की आने वाली फिल्म भुजः द प्राइड ऑफ इंडिया का हिस्सा होंगी।
प्रनीता ने कई सफल तमिल और तेलुगू फिल्मों में काम किया है।
इस समय बॉलीवुड में अपने डेब्यू को लेकर काफी उत्साहित हैं। हाल ही में उन्होंने मशहूर डायरेक्टर प्रियदर्शन की फिल्म हंगामा 2 साइन की है।
प्रनीता के साथ प्रियदर्शन की फिल्म हंगामा 2 में जावेद जाफरी के बेटे मिजान जाफरी लीड रोल में नजर आएंगे।

प्रनीता हंगामा 2 से बॉलीवुड में डेब्यू नहीं कर हैं बल्कि वो अजय देवगन की फिल्म भुज द प्राइड ऑफ इंडिया में इससे पहले नजर आएंगी।
प्रनीता सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं आये दिन वो अपनी तस्वीरें इंटरनेट पर पोस्ट करती रहती हैं।
प्रनीता के फैंस भी उनकी इन खूबसूरत तस्वीरों का इंतजार बड़ी बेताबी से करते रहते हैं।
प्रनीता ने साउथ में अपने करियर की शुरुआत साल 2010 में आई फिल्म ‘पोरकी’ से की थी।
कन्नड़, तेलुगु, तमिल के बाद हिंदी भाषा की फिल्म मे नजर आएंगी ।प्रनीता कन्नड़, तेलुगु, तमिल और अब हिंदी भाषा में भी फिल्में करने जा रही हैं।
प्रनीता बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना के साथ उनके म्यूजिक वीडियो Chan Kitthan’ में भी दिखाई दे चुकी हैं।



Leave a Reply