[object Promise]
रिपोर्ट उपेंद्र कुशवाहा
पडरौना,कुशीनगर : 73 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पडरौना तहसील मुख्यालय सहित ग्रामीण क्षेत्रों में उत्साहपूर्वक ध्वजारोहण किया गया। विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम किए गए,जिससे माहौल देशभक्ति वाला हो गया। पौधरोपण कर लोगों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। पडरौना ब्लॉक के सिधुआ बाजार स्थित अगल-बगल के गैर सरकारी स्कूलों में अतिथियों ने कांग्रेस मंडल कार्यालय पर झंडारोहण किया।
इस दौरान 73 में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ग्राम प्रधान बसहिया बनवीरपुर मोहम्मद सलीम ने प्राथमिक विद्यालय में ध्वजारोहण कर झंडे को सलामी दी,जबकि दूसरी ओर सिधुआ बाजार स्थित मार्डन पब्लिक स्कूल में अशोक उर्फ गुड्डू यादव ने ध्वजारोहण किया । वहीं वार्ड नंबर 62 से जिला पंचायत सदस्य जनार्दन कुशवाहा ने एसटीडी पब्लिक स्कूल में ध्वजारोहण कर वीर सपूतों को नमन किया । जबकि आगामी जिला पंचायत 62 से भावी उम्मीदवार हरी उर्फ हरिनंदन कुशवाहा ने भी एक विद्यालय में ध्वजारोहण करने के बाद झंडे को सलामी दी ।
Leave a Reply