JHARKHAND ASSEMBLY ELECTION : आज झारखंड में चुनावी सभाओं को PM नरेन्द्र मोदी और राहुल गांधी करेंगे संबोधित

[object Promise]

रांची। झारखंड विधानसभा के चुनावी सभाओं को आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी बरही और बोकारो में दो चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। मोदी का झारखंड में यह तीसरा दौरा है। मोदी इससे पहले चुनाव प्रचार के लिए 25 नवंबर और तीन दिसंबर को झारखंड आ चुके हैं। बरही में 12 दिसंबर और बोकारो में 16 दिसंबर को मतदान होना है।

कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी भी दो चुनावी सभा संबोधित को करेंगे। उनकी पहली सभा दोपहर डेढ़ बजे बड़कागांव में जबकि दूसरी सभा 2.45 बजे से रांची स्थित बीआईटी मेसरा (नवोदय विद्यालय के समीप) में होगी। इस दौरान राहुल कांके और खिजरी विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशियों के लिए प्रचार करेंगे। इन विधानसभा सीटों पर तीसरे चरण के तहत 12 दिसंबर को मतदान होना है। इससे पहले राहुल गांधी ने 3 दिसंबर को सिमडेगा में चुनावी सभा की थी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *