[object Promise]
पान-मसाला खाकर पहुचे लेखपाल को प्रतिकूल प्रविृष्टि
रिपोर्टर सैय्यद मकसुदुल हसन
अमेठी । जिलाधिकारी शकुन्तला गौतम ने सम्पूर्ण समाधान दिवस तिलोई की अध्यक्षता करते हुए कहा कि दिवस में प्राप्त शिकायतों का निस्तारण समयबद्ध, एवं गुणवत्तापरक पारदर्शिता से किया जाय।
उन्होंने कहा सम्पूर्ण समाधान दिवस से प्राप्त शिकायतों का निस्तारण एक सप्ताह में करने का आदेश देते हुए 15 दिन से अधिक लम्बित रहने पर सम्बन्धित अधिकारी के खिलाफ कार्यवाही करने का अल्टीमेटम दिया।
सम्पूर्ण समाधान दिवस तिलोई में 156 शिकायतें प्राप्त हुई जिनमें से 09 का मौके पर निस्तारण हुआ। शेष शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण का सम्बन्धित अधिकारियों को आदेश देते हुए पुलिस व राजस्व की 10 संयुक्त टीमें रवाना की गई। इसी प्रकार तहसील अमेठी 125 शिकायतें प्राप्त हुई जिनमें से 08 का मौके पर ही निस्तारण किया गया, तथा शेष शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण का सम्बन्धित अधिकारियों को आदेश देते हुए पुलिस व राजस्व की 10 संयुक्त टीमें रवाना की गई, इसी क्रम में तहसील गौरीगंज में 94 शिकायतें प्राप्त हुई जिनमें से 15 का मौके पर ही निस्तारण किया गया व तहसील मुसाफिरखाना में 46 शिकायतें प्राप्त हुई जिनमें से 07 का मौके पर ही निस्तारण किया गया। शेष शिकायतों के निस्तारण के लिए 04 पुलिस एवं राजस्व की टीमें भेजी र्गइं।
जिलाधिकारी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में ग्रामीणों द्वारा खेखरूआ का कोटा 03 साल से रतवलिया गांव में सम्बद्ध होने की शिकायत पर पूर्ति निरीक्षक को गांव में खुली बैठक कराकर कोटा चयन करने के निर्देश दिये। उन्होंने सम्पूर्ण समाधान दिवस में बिना बताए अनुपस्थित रहने पर अधिशासी अभियन्ता सिंचाई खण्ड-41 का वेतन रोकने के साथ ही तहसील सभागार कक्ष में पान-मसाला खाकर आने पर लेखपाल पशुपतिनाथ द्विवेदी को प्रतिकूल प्रविष्टि देने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने पूर्व में मिली शिकायतें जो 15 दिन से अधिक से लम्बित थी उन्हें उपजिलाधिकारी एवं क्षेत्राधिकारी नियमित माॅनीटरिंग कर अति शीघ्र निस्तारित करवाना सुनिश्चित करे। जिलाधिकारी ने समस्त अधिकारियों को मा0 मुख्यमंत्री एवं अन्य संदर्भित मामलों का निस्तारण निर्धारित समय में पूरा कर निस्तारित प्रकरणों का विवरण आॅनलाइन कराने को कहा।
सम्पूर्ण समाधान दिवस में अपर जिलाधिकारी न्यायिक रश्मि सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक बीसी दूबे, मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 राजेश मोहन श्रीवास्तव, प्रभागीय वनाधिकारी करन सिंह गौतम, उपजिलाधिकारी तिलोई महेन्द्र कुमार श्रीवास्तव, जिला विकास अधिकारी बंशीधर सरोज, सहित अन्य जनपद स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
Leave a Reply