[object Promise]
रिपोर्ट उपेंद्र कुशवाहा
पडरौना,कुशीनगर : कुशीनगर में लोकसभा चुनाव व होली के पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। एसपी राजीव नारायण मिश्र ने पडरौना नगर समेत कई क्षेत्रों में फ्लैग मार्च निकाला। पुलिस ने लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए भी कहा। इस दौरान भारी पुलिस बल देखकर लोग चौंक गए। ऐसे में लोकसभा चुनाव को देखते हुए होली के पर्व को लेकर अराजकतत्वों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए कुशीनगर की पुलिस ने अपनी ताकत का एहसास करा दिया ।
शनिवार को कुशीनगर पुलिस कप्तान राजीव नारायण मिश्र पडरौना कोतवाली परिसर पहुंचे। क्षेत्राधिकारी सर नितिश प्रताप सिंह वह कोतवाली पडरौना के थाना प्रभारी मिथिलेश कुमार राय एवं दो कंपनी पीएसी और एक कंपनी एसएसबी के साथ शहर में पैदल मार्च करते हुए कटकुईया मोड़ पहुंच वहां से भारी पुलिस बल के साथ पडरौना से से हो रही जाने वाले रोड के बीच,सिधुआ बाजार,बसहिया, सेमरा तक फ्लैग मार्च किया । इस दौरान वहां से पुन : वापस थाना कोतवाली पडरौना आकर समाप्त हो गया । फ्लैग मार्च में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मिथलेश कुमार राय,उप निरीक्षक नागेन्द्र सिंह,सुरेंद्र बहादुर सिंह, आलोक यादव,राकेश कुमार यादव,बिबेका नन्द यादव, प्रमोद कुमार यादव,पीआरो एसपी कुशीनगर नीरज शाही समेत कई दर्जन पुलिस के जवान शामिल रहे ।
Leave a Reply