कलयुगी पत्नी की क्रूरता सुनकर लोगों की कांप गई रूह, भाभी, बहन संग मिलकर पति के गुप्तांग पर डाला खोलता तेल

बहराइच।
  उत्तर प्रदेश के बहराइच जिला में एक पत्नी अपने पति के काल बन गई। यहां चंडी का रूप धारण किये महिला ने अपनी भाभी और बहन के साथ मिलकर जमीनी के लालच में अपने ही पति पर खौलता तेल डालकर जला कर मारने की कोशिश की। इतना ही नहीं आरोप ये भी है कि कलयुगी पत्नी ने अपने पति के गुप्तांग में भी खौलता तेल डाल दिया। युवक के चीखने की आवाज सुनकर घरवाले दौड़े और उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया। यहां युवक का उपचार चल रहा है।पुलिस ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है लेकिन अभी तक इस मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
जानकारी के अनुसार, घटना पयागपुर क्षेत्र अन्तर्गत कोल्हुवा गांव की है। यहां के निवासी आरिफ (30) पुत्र गफूर एक मजदूर पेशा व्यक्ति हैं।वह रिक्शा चलाते हैं। उनके पास थोड़ी सी पुश्तैनी ज़मीन भी है। जिस पर थोड़ी बहुत खेती करते हैं और अपना व परिवार का पेट पालते हैं। सबकुछ ठीक चल रहा था कि अचानक उनकी ज़िन्दगी में ऐसा भूचाल आ गया जिसने उन्हें असहनीय पीड़ा दे दी। बहराइच जिला अस्पताल में दर्द से कराह रहे आरिफ ने जब अपनी पीड़ा हमे सुनाई तो वहां मौजूद लोगों की भी रूह कांप गयी। पीड़ित का आरोप है कि जमीन के लालच में उसकी पत्नी बिट्टो ने अपनी बहन और अपनी भाभी संग मिलकर उसे खौलते तेल से जलाकर मारने की कोशिश की है।
पीड़ित का आरोप है कि उसकी पत्नी ने पहले उसे कमरे में बंद कर उसके हाथों को रस्सी से बांध दिया और फिर अपनी बहन और अपनी भाभी के साथ मिलकर खौलते तेल की कल्छी गर्म कर उसके शरीर के विभिन्न स्थानो को बुरी तरह से जला दिया। यहां तक कि उसके गुप्तांग तक में खौलता तेल डाल दिया। आरिफ ने बताया कि उसकी चीख पुकार स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गये जिससे उसकी जान बच गयी। जिसके बाद ग्रामीणों ने बुरी तरह झुलसे युवक को गंभीर अवस्था में बहराइच के जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी हालत नाजुक बनी हूई है। इस सम्बन्ध में थानाध्यक्ष पयागपुर ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है। लेकिन प्रकरण के सम्बन्ध में कोई लिखित शिकायती पत्र नहीं मिला है। तहरीर मिलने पर वैधानिक कार्यवाही की जायेगी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *