कानपुर धर्म परिवर्तन के बाद फैसल नाम के युवक से निकाह करने के दावा का वीडियो वायरल करके खलबली मचाने वाली बर्रा की शालिनी यादव ने अब नया फेसबुक अकाउंट बना लिया है। पुलिस अब तक उसका पता नहीं लगा सकी है। फैसल के रिश्तेदार के घर फतेहपुर से खाली हाथ लौटने के बाद पुलिस की एक टीम अब भी गाजियाबाद में उसकी तलाश में जुटी हुई है।

सर्विलांस और दिल्ली पुलिस की मदद
शालिनी की बरामदगी के लिए किदवई नगर पुलिस दो दिन से गाजियाबाद में डेरा जमाए है। इस काम में सर्विलांस और दिल्ली पुलिस का सहारा लिया जा रहा है। उधर, इस जानकारी पर कि फैसल उसे लेकर फतेहपुर में अपने रिश्तेदार के घर पर रुका है, वहां गई पुलिस टीम जांच कर लौट आई है। पुलिस की तैयारी शालिनी को बरामद करके अदालत में उसका बयान करवाना है ताकि सच और झूठ का पता लगने के बाद इस प्रकरण को समाप्त किया जा सके।
शालिनी ने फेसबुक पर बनाया नया एकाउंट
शालिनी ने फेसबुक पर हाल ही नया अकाउंट बनाया है। इसमें उसने 11 अगस्त को अपनी और फैसल की फोटो और दो वीडियो अपलोड किए हैं। इसमें वह निकाह करने की बात कह रही। पूरे मामले को लव जिहाद से जोड़े जाने का विरोध भी करती दिखाई पड़ रही है। हालांकि दो में से एक ऐसा भी वीडियो है, जिसमें कई बार कट किया गया है।
ये था मामला
बर्रा छह निवासी जयचंद्र यादव की 21 वर्षीय बेटी शालिनी यादव करीब दो सप्ताह पहले कोङ्क्षचग सेंटर जाने की बात बोलकर निकली थी। वह जूही लाल कॉलोनी के फैसल के साथ चली गई। शालिनी की मां सतरूपा ने किदवई नगर थाने में तहरीर देकर मोहम्मद फैसल सहित सात लोगों पर अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया है। सीओ बाबूपुरवा आलोश सिंह का कहना है कि शालिनी की बरामदगी के लिए पुलिस भरपूर प्रयास कर रही है। कई टीमें जिलों के बाहर काम पर लगी हैं। शालिनी के बरामद होने के बाद मजिस्ट्रेट के सामने बयान कराये जाएंगे। इसके बाद ही तय होगा कि कौन सच और कौन झूठ बोल रहा है।
Leave a Reply