उपेंद्र कुशवाहा
कुशीनगर : सोमवार को जिले में तरयासुजान थाना क्षेत्र ग्राम रामपुर बगरां में हुई हत्या के मामले में एक नया वीडियो प्रकाश में आया है। इस सिलसिले में घटना के दौरान मौजूद थानेदार अपने पुलिस बल के साथ अभियुक्त को अभिरक्षा में लेने में सफल होने के बावजूद उसकी सुरक्षा नहीं कर सके।
इस बाबत थानेदार की लापरवाही सामने आई है। पुलिस कप्तान विनोद मिश्रा ने उक्त थानेदार को तत्काल प्रभाव से निलम्बित करते हुए इस घटना में शामिल अन्य पुलिस कर्मियों के विरुद्ध भी कार्रवाई करने की बात कही है ।
Leave a Reply