प्रदूषित हुई दिल्ली-NCR की हवा, 568 तक पहुंचा गाजियाबाद में AQI,सांस लेने में आई दिक्कत

[object Promise]

नई दिल्ली। दिल्ली में वायु प्रदूषण का स्तर आज बढ़ा गया है। यहां कई इलाकों में हवा बेहद खराब है। गाजियाबाद के लोनी में एयर क्वालिटी इंडेक्स 568 तक पहुंच गया है, जो गंभीर श्रेणी में आता है। पटपड़गंज इलाके में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 403 तक पहुंच गया है, वहीं इंडिया गेट के आसपास के क्षेत्र में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) ‘बहुत खराब’ श्रेणी में 341 पर है।

गाजियाबाद के लोनी में एयर क्वालिटी इंडेक्स 568 तक पहुंच गया है। वहीं, बाकी इलाकों के एक्यूआई आंकड़ों पर नजर डाले तो आज सुबह के वक्त आनंद विहार में 300 दर्ज किया गया, तो वहीं गाजियाबाद में 399 दर्ज हुआ है। इसके बाद यहां पर लोगों को सांस लेने में काफी परेशानी आ रही है।

इसी तरह पूसा रोड में AQI 359 दर्ज किया गया और नोएडा में AQI 407 दर्ज हुआ है। स्मॉग के साथ आज धुंध का भी असर दिखाई दिया है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *