माघ पूर्णिमा पर हजारों श्रद्धालुओं ने गंगा में किया स्नान

[object Promise]
माघ पूर्णिमा पर हजारों श्रद्धालुओं ने गंगा में स्नान कर विधि विधान से पूजा अर्चना कर पुण्य को प्राप्त किया। गंगातट पर भोर पहर से ही श्रद्धालुओं का हुजुम एकत्रित होने लगा था। मान्यता है कि इस दिन भगवान विष्णु स्वंय गंगा नदी में स्नान करते है।
[object Promise]
शनिवार को माघ पूर्णिमा पर दूर-दराज से आये लोगो ने गंगा में स्नान कर पूजा पाठ करके भगवान विष्णु की उपासना की। हिन्दू धर्म मे माघ पूर्णिमा का विशेष महत्व होता है। माघ पूर्णिमा के दिन गंगा में जो भी स्नान करता है उसको सभी तरह के पुण्य की प्राप्ति होती है। माघ पूर्णिमा पर गंगा में स्नान और दान करने वाले व्यक्ति के सारे पाप मिट जाते है। मान्यता है कि भगवान विष्णु इस दिन स्वयं गंगा नदी में स्नान करते है। बताया जाता है कि माघ पूर्णिमा के दिन शुभ मुहूर्त में पूजा करने से बैकुंठ की प्राप्ति होती है। पद्धपुराण के अनुसार भगवान विष्णु जप,तप और स्नान से बाकी महीनों में उतना प्रशन्न नही होते है। जितना कि माघ महीने में स्नान करने से प्रशन्न होते है। माघ मास में दान का विशेष महत्व है। इस महीने में कंबल, गुड़ और तिल का दान सर्वोत्तम माना गया है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *