राकेश कुमार केसरवानी
इलाहाबाद विश्वविद्यालय में शिक्षक भर्ती पर केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने रोक लगा दी है और इविवि अब अतिथि प्रवक्ताओं के भरोसे है । नए सत्र में ज्यादातर कक्षाओं का संचालन अतिथि प्रवक्ता ही करेंगे अतिथि प्रवक्ता के 202 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे गए हैं इनमें अनारक्षित वर्ग के 83 पद हैं जबकि 20 पद गरीब सवर्णों, 54 पद ओबीसी, 30 पद एससी और 15 पद एसटी वर्ग के लिए आरक्षित हैं।
कुल 36 विभागों में अतिथि प्रवक्ताओं की भर्ती की जानी है सर्वाधिक 16 पद रसायन विज्ञान विभाग के हैं इसके अलावा 11 पद जंतु विज्ञान विभाग और 10 पद संस्कृत विभाग के हैं वहीं, प्राचीन इतिहास विभाग, वनस्पति विज्ञान विभाग, अंग्रेजी विभाग, विधि विभाग और भौतिक विभाग में अतिथि प्रवक्ता के आठ-आठ पदों पर भर्ती होनी है अतिथि प्रवक्ताओं की भर्ती एक सेमेस्टर के लिए अस्थायी तौर पर की जाएगी, जो आवश्यकता पड़ने पर अकादमिक सत्र 2019-20 के अंत तक बढ़ाई जा सकती है।
Leave a Reply