महोबा : किशोरी को नशीला पदार्थ खिलाकर किया सामूहिक दुष्कर्म, पुलिस ने एक को पकड़ा

[object Promise]

महोबा, शहर के एक मोहल्ला में 14 साल की किशोरी को नशीला पदार्थ खिला सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। सूचना मिलने पर पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। मां की तहरीर पर पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज किया है। वहीं किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।

[object Promise]
लोगों पर अपहरण की धाराओं में दर्ज किया मुकदमा एक आरोपित को हिरासत में लेकर शुरू की तहरीर पर पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज किया है। वहीं किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा गया

घटना शहर के एक मोहल्ला की है। यहां की निवासी 14 साल की किशोरी घर से कहीं जा रही थी। तभी रास्ते में चार लोग मिले और उसे किसी अज्ञात जगह पर ले गए। चर्चा है कि यहां इन लोगों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके पूर्व किशोरी को नशीला पदार्थ खिलाया गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने घटना में शामिल एक आरोपित को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। हालांकि पुलिस ने दुष्कर्म की बात से इंकार किया है। एसएचओ सदर कोतवाली विजय कुमार सिंह कहते है कि मां की सूचना पर मुकदमा लिखा गया है। मां ने इस तरह के आरोप नहीं लगाए है।

लड़की ने भी अपने बयान में बताया है कि राहुल नाम का लड़का उसे घर से ले गया। रास्ते में उसके तीन दोस्त मिल गए, इसके बाद वह बेहोश हो गई। उसे कुछ याद नहीं कि उसके साथ क्या हुआ। ऐसे में कैसे दुष्कर्म का मामला कहा जा सकता है। बकौल एसएचओ राहुल व तीन अज्ञात के विरूद्ध मुकदमा दर्ज किया है। राहुल हिरासत में है, उससे पूछताछ की जा रही है। जांच की जा रही है, इसके बाद आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *