देखें वीडियो : Live रिपोर्टिंग के दौरान महिला पत्रकार पर बरसे अंडे, मारा मुक्का, नहीं रोकी रिपोर्टिंग

[object Promise]

Ukraine में 20 साल की डरीना बिलेरा महिला पत्रकार को रूसी समर्थित विद्रोहियों के खिलाफ लड़ने वाले जवान को अपराधी बताने के फैसले पर रिपोर्टिंग करना काफी मंहगा पड़ा.. प्रदर्शनकारियों ने महिला टीवी रिपोर्टर पर अंडे फैंके, इतना ही नहीं एक महिला ने तो महिला पत्रकार के मुंह पर घूंसा मार दिया। यह सारा मामला एक वीडियो में कैद हो गया जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

मिली जानकारी के अनुसार, पत्रकार डरीना बिलेरा न्यूज वन टीवी में पत्रकार हैं. बीते दिनों डरीना मोसको द्वारा आईएसआईस संगठन से जुड़े इस्लामिक आंतकी घोषित तीमूर तुमगोई को लेकर रिपोर्टिंग कर रहीं थी। उसी जगह सैंकड़ो यूक्रेन निवासी इस बात का विरोध कर रहे थे।

ऐसे में जैसे ही महिला पत्रकार ने रिपोर्टिंग शरू की तो वहां मौजूद भीड़ भड़क गई और महिला रिपोर्टर को प्रो रशियन होने का आरोप लगाने लगी। इसी दौरान प्रदर्शन कर रहे कई लोगों ने महिला पत्रकार पर लाइव कैमरा पर ही अंडे फेंकने शुरू कर दिए। इसके साथ ही उसे गालियां भी दी गईं. हालांकि महिला पत्रकार ने रिपोर्टिंग नहीं रोकी। उन्होंने कैमरे पर कहा कि देखिए हम कैसे हमला किया जा रहा है।

[object Promise]
Reporter

वो अभी रिपोर्टिंग कर रही थी कि अचानक एक महिला ने आकर उपर हमला कर दिया और उनके चेहरे पर तेजी के साथ मुक्का मारा। दूसरी ओर वहां मौजूद पुलिस यह सब तमाशा देखती रही। फिलहाल महिला पत्रकार की यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *