रामानंद सागर की परपोती साक्षी चोपड़ा इंस्टाग्राम पर खासा एक्टिव हैं। आए दिन वो अपनी बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट करती रहती हैं। सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें आते ही वायरल हो जाती हैं। बोल्डनेस और खूबसूरत फिगर की वजह से इनकी तुलना काइली जेनर से की जाने लगी है। साक्षी चोपड़ा हमेशा ही अपने कपड़ों की वजह से लाइमलाइट में रहती हैं. हाल ही में वो मुंबई की सड़क पर ऐसे कपड़ों में दिखीं कि लोगों की नजरें उनके स्टाइल से ज्यादा कपड़ों पर लगे कट पर टिकीं.
लेटेस्ट तस्वीरों में साक्षी चोपड़ा पीले रंग के आउटफिट में नजर आईं.
तस्वीरों में साक्षी ब्रालेट के साथ लॉग स्कर्ट पहने हुई हैं. जिसमें ऐसी जगह कट लगा कि फैंस की नजरें ड्रेस पर लगे कट पर अटक जाएगी.
सामने आई तस्वीरों में साक्षी कार से उतरते हुए मुंबई की सड़कों पर दिखीं.
साक्षी ने अपने लुक को पूरा करने के लिए हाई हील्स के साथ सटल मेकअप और ओपन हेयर किए हुए हैं.
साक्षी की इन तस्वीरों को देखकर आप भी कहेंगे कि वो हद से ज्यादा बोल्ड हैं.
खास बात है कि साक्षी ने जैसे ही कैमरे को देखा तो एक से बढ़कर एक पोज देने लगीं.
साक्षी सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं. फैंस भी साक्षी के लुक्स और तस्वीरों की तारीफ करते रहते हैं.
Leave a Reply