ब्यूरो चीफ:सैय्यद मकसूदुल हसन
सुलतानपुर।।, उ0प्र0 शासन की योजना के अन्तर्गत राज्य कर्मचारी साहित्य संस्थान उ0प्र0 लखनऊ द्वारा डॉ0 डी.आर. विश्वकर्मा जिला विकास अधिकारी सुलतानपुर को पुरस्कार समिति की संस्तुति के आधार पर हिन्दीं भाषा एवं साहित्य की मौलिक कृति ‘‘वक्त के साये‘‘(पुस्तक वर्ष-2018, हिन्दीं गद्य) के लिये वर्ष 2018-19 के ‘‘डॉ0 विद्या निवास मिश्र पुरस्कार‘‘ (रू0 01 लाख) एवं सम्मान समारोह आज यशपाल सभागार उ0प्र0 हिन्दीं संस्थान महात्मा गांधी मार्ग लखनऊ में डॉ0 विश्वकर्मा को प्रदान किया गया।।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि जितेन्द्र कुमार प्रमुख सचिव, संस्कृति भाषा एवं सामान्य प्रशासन विभाग उ0प्र0, विशिष्ट अतिथि मुकेश मेश्राम, सचिव चिकित्सा शिक्षा विभगा उ0प्र0, विशिष्ट अतिथि शिवमूर्ति वरिष्ठ कथाकार, अध्यक्षता डॉ0 हरिओम, अध्यक्ष राज्य कर्मचारी साहित्य संस्थान एवं सचिव सामान्य प्रशासन विभाग उ0प्र0 आदि उपस्थित रहे।
Leave a Reply