कुशीनगर : दहेज लोभियों के चंगुल में फंसकर पहले विवाहिता के अरमान जले, फिर उसकी भी चिता जला दी

[object Promise]
कुशीनगर। नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के ग्राम बेलवा में एक विवाहिता को दहेज लोभी ससुरालियों ने उसके शरीर पर पेट्रोल उड़ेल मौत के घाट उतार दिये जाने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस मामले को गंभीरता से लेते हुए ससुरालियों का पता सुराग लगाने में जुटी हुई है सभी ससुराली घर छोड़ फरार बताए जा रहे हैं इस घटना को लेकर उस इलाके में लोगों द्वारा तरह-तरह की चर्चाएं भी व्याप्त है। मृतका अपने पीछे  दो बच्चियों सहित एक पुत्र छोड़ गई है।इस बावत पूछे जाने पर थानाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलते ही मुकदमा पंजीकृत कर लिया जाएगा। ससुरालियों के घर लगातार छापेमारी की जा रही है।

घटना के बावत मिली जानकारी के अनुसार उक्त थाना क्षेत्र के बाबूराम बेलवा गांव के सरेह में आग की लपटों से घिरी एक विवाहिता चीखती रही। वो अपनी जिंदगी की भीग मांग रही थी, लेकिन उसे जिंदा जलाने वालों के दिल नहीं पसीजे। चीख पुकार सुनकर राहगीरों के दिल कांप गए। ये घटना घटी देवीपुर कोईरी थाना धनहा जिला पश्चिमी चम्पारण निवासी जवाहर गुप्ता की पुत्री रम्भा (25) के साथ।
जिसकी शादी आठ बर्ष पूर्व नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के बाबूराम बेलवा निवासी हरिलाल पुत्र किशोर के साथ हुई थी। मृतका के शव को ससुरालियों द्वारा गांव के बाहर जला दिया गया। विवाहिता के पिता जवाहर का आरोप है कि शादी के बाद से ही रम्मा के ससुरालीजन अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर उसका उत्पीड़न कर रहे थे। शुक्रवार शाम को पहले उसके साथ ससुरालीजनों ने मारपीट की और उसके हाथ पैर बांध दिए। इसके बाद उसको सरेह मे ले जाकर उसके उपर पेट्रोल उडेल कर जिंदा जला दिया गया जिसके बाद उसकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही मृतका के चाचा व पिता जब पहुचे तो उनके साथ भी गाली गलौज की गई। पीडित परिजनो के सूचना पर 100 नम्बर की पुलिस आरोपियों के घर पहुच गई। पुलिस के आने की भनक पाते ही आरोपी ससुराल के लोग घर छोडकर फरार हो गए। मृतका अपने पीछे पुत्री काजल 6 बर्ष,रोशनी 4 बर्ष व पुत्र डिम्पल 2 बर्ष को छोड गई है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *