बरेली, यूपी के बरेली में पंजाब नेशनल बैंक के एक खाते से करोड़ो का लेनदेन हो गया और खाता धारक को पता ही नहीं चला. जिस किसान ने तीन साल पहले जनधन खाता खुलवाया था उसमें 100 रुपये थे, बावजूद इसके 3 करोड़ का लेनदेन कैसे हुआ किसी को नहीं पता. मुनीष ने पंजाब नेशनल बैंक में जनधन खाता खुलवाकर 100 रुपये जमा किए थे,
लेकिन तीन साल में मुनीष के खाते से करोड़े का लेनदेन हो गया और इस गरीब किसान को पता भी नहीं चला. मुनीष तीन साल में कभी बैंक नहीं गए, न ही कभी एटीम इस्तेमाल किया, फिर भी करोड़ो के लेनदेन ने मुनीष की नींद उड़ा दी है.
मुनीष की माने तो जब एटीएम उनके घर डाक से आया तो लिफाफा खुला हुआ था. पासवर्ड वाला कागज भी फटा हुआ था. बैंक मैनेजर ने मुनीष का एटीएम कार्ड चेक कराया तो पता चला उनका कार्ड तो ब्लॉक हो चुका है, जो कार्ड भी घिसा हुआ था और खाता खुलवाने के करीब एक साल के बाद कार्ड मुनीश के घर पहुंचा था.
वहीं पुलिस का कहना है कि इस मामले में एफआईआर दर्ज करके बैंक अफसरों से पूछताछ की जाएगी. साथ ही जिन एटीएम पर इस कार्ड का इस्तेमाल किया गया है, उसका सीसीटीवी फुटेज भी खंगाला जाएगा.
Leave a Reply